भारत के इन 3 बड़े दुश्मनों को मिला रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता, PM मोदी नहीं होंगे शामिल, सामने आई वजह
Bangladesh News: तारिक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 13 देशों को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम मोदी या अन्य नेता भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- Written By: अक्षय साहू
तारिक रहमान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद, तारिक रहमान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह समारोह 17 फरवरी को आयोजित होगा, और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है। 13वें संसदीय चुनाव में शानदार जीत के बाद, तारिक रहमान मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भारत के अलावा, पाकिस्तान, चीन समेत 13 देशों के प्रमुखों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, 17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी भारत में होंगे। ऐसे में उनकी जगह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बांग्लादेश में भारत की नेतृत्व करेंगे। उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी बांग्लादेश जाएंगे। भारत और फ्रांस के बीच राफेल फाइटर जेट्स की खरीद के समझौते पर मैक्रों की मौजूदगी में हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे पीएम मोदी की व्यस्तता बढ़ सकती है।
कल होगा तारिक रहमान का शपथ
जानकारी के अनुसार, तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह बांग्लादेश संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा में 17 फरवरी को सुबह आयोजित होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन तारिक रहमान को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। अब तक 13 देशों को इस समारोह का निमंत्रण भेजा जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 17 फरवरी को मुंबई में पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी को भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ढाका भेजा जा रहा है।
किन देशों को भेजा गया निमंत्रण
नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार, प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने 13 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा है। अब तक निमंत्रण भेजे गए देशों में भारत, चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
कौन से नेता पहुंचेंगे ढाका?
बीएनपी के प्रवक्ता ने बताया कि 17 फरवरी बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि उस दिन नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। शाम को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा और सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस दिन कितने दक्षिण एशियाई नेता ढाका में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
Frequently Asked Questions
-
Que: तारिक रहमान का शपथ ग्रहण कब और कहाँ होगा?
Ans: तारिक रहमान 17 फरवरी को बांग्लादेश संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में कई विदेशी नेता शामिल होंगे।
-
Que: भारत की ओर से कौन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा
Ans: पीएम मोदी मुंबई में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो सकते। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बांग्लादेश में भारत की नेतृत्व करेंगे।
-
Que: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में किन देशों को निमंत्रण भेजा गया है?
Ans: समारोह में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को आमंत्रित किया गया है।
