इजरायल में होगा गृहयुद्ध! नए Mossad चीफ की नियुक्ति पर सेना के अंदर ही उठने लगे सवाल, कई गंभीर आरोप
Benjamin Netanyahu ने मेजर जनरल रोमन गोफमैन को Mossad का नया चीफ नियुक्त किया है। जहां नेतन्याहू ने उनकी काबिलियत की तारीफ की, वहीं मौजूदा चीफ डेविड बार्निया ने इस नियुक्ति का कड़ा विरोध किया है।
- Written By: अक्षय साहू
मोसाद के नए चीफ मेजर जनरल रोमन गोफमैन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mossad New Chief Appointment Controversy: इजरायल की प्रमुख खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) को नया चीफ मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (12 अप्रैल) को मेजर जनरल रोमन गोफमैन को मोसाद का अगला चीफ नियुक्त करने को मंजूरी दी। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इजरायल के अंदर ही गोफमैन की नियुक्ति को लेकर विरोध उठने लगे हैं।
रोमन गोफमैन 2 जून से वर्तमान मोसाद चीफ डेविड बार्निया की जगह लेंगे। बार्निया का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। नेतन्याहू ने गोफमैन को इस पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है, और अब गोफमैन देश की सबसे महत्वपूर्ण खुफिया एजेंसी की कमान संभालेंगे।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू की जमकर तारीफ
बेंजामिन नेतन्याहू ने गोफमैन की नियुक्ति के बाद उनकी जमकर तारीफ की। नेतन्याहू ने कहा, “वह (गोफमैन) एक साहसी, रचनात्मक और बेहतरीन अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे युद्ध के दौरान लीक से हटकर सोचने की क्षमता और प्रभावशाली संसाधनशीलता का प्रदर्शन किया है।” उन्होंने विश्वास जताया कि गोफमैन मोसाद (Mossad) के प्रमुख के रूप में इजरायल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
इजरायली सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ एयाल जमीर ने भी गोफमैन के चयन का समर्थन करते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गोफमैन का सैन्य करियर बेहद शानदार रहा है और वह हर मायने में इस पद के लिए एक योग्य व्यक्ति हैं। जमीर ने यह भी कहा कि अगर गोफमैन को यह जिम्मेदारी नहीं मिलती, तो वह IDF के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में उनकी जगह ले सकते थे।
क्यों हो रहा है गोफमैन की नियुक्ति का विरोध
हालांकि, गोफमैन की नियुक्ति के फैसले पर इजरायल के अंदर विरोध शुरू हो गया है। मौजूदा मोसाद (Mossad) चीफ डेविड बार्निया ने गोफमैन की नियुक्ति पर ऐतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोफमैन अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता है। बार्निया का कहना था कि गोफमैन के पास ऐसा व्यक्तित्व है जो अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी ठिकानों का मैप और सीक्रेट कोड में चेतावनी…ट्रंप की धमकी पर Iran का एक्शन, ‘f(f(O))>f(O)’ क्या है?
वहीं, एक इजरायली आलोचक ने इस नियुक्ति को खतरनाक बताया है। उन्होंने इसे रद्द करने तक की बात की और इसे इजरायल की सुरक्षा के लिए एक वास्तविक खतरा बताया। एलमाकायस ने कहा, “मैं गोफमैन की नियुक्ति को रद्द करवाने के लिए संघर्ष करूंगा।”
