US में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
US Crime News: अमेरिका के यूटा के वैली फेयर मॉल में भारतीय मूल के मुस्लिम कर्मचारी सोहेल पर धर्म पूछकर चाकू से हमला किया गया। आरोपी ने मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाने की बात स्वीकार की।
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका में भारतीय मुस्लिम व्यक्ति पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian Muslim Man Attacked in US: अमेरिका के यूटा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां वेस्ट वैली सिटी स्थित वैली फेयर मॉल में एक भारतीय मूल के मुस्लिम कर्मचारी पर कथित तौर पर उसका धर्म पूछने के बाद चाकू से हमला किया गया। 48 वर्षीय आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने पुलिस और कोर्ट के सामने अपना जुर्म स्वीकार भी कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लार्सन ने पुलिस को बताया कि उनसे पीड़ित पर केवल इसलिए हमला किया क्योंकि वो मुस्लिम था। उसने यह भी कथित तौर पर कहा कि उसका इरादा किसी मुस्लिम व्यक्ति की हत्या करना था।
धर्म पूछकर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार, 13 जुलाई 2026 को हुई। लार्सन पहले पीड़ित के पास गया और सामान्य बातचीत शुरू की। इसी दौरान उसने उससे उसका धर्म पूछा। जब पीड़ित ने बताया कि वह मुस्लिम है, तो आरोपी ने उस पर लगातार चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित पर करीब 15 बार चाकू से वार किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
पीड़ित की पहचान सोहेल के रूप में हुई है, जो वैली फेयर मॉल में काम करता था। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और खतरनाक हथियार के इस्तेमाल समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है।
शांत स्वाभाव का है सोहेल
घटना की प्रत्यक्षदर्शी और पास के एक ज्वेलरी स्टोर में काम करने वाली लूना नुनेज ने स्थानीय मीडिया को बताया कि आरोपी ने सबसे पहले सोहेल से पूछा, तुम कहां से हो? सोहेल ने जवाब दिया, मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है। इसके बाद आरोपी ने पूछा, क्या तुम मुस्लिम हो? जैसे ही सोहेल ने हां कहा, आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
सोहेल को जानने वाले लोगों ने उसे मेहनती, शांत स्वभाव का और परिवार के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया है। लूना नुनेज ने कहा कि सोहेल के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है और वह अपनी पत्नी तथा दो बच्चों का इकलौता कमाने वाला सदस्य है।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
सोहेल के मैनेजर ने की घटना की आलोचना
सोहेल के मैनेजर मोहम्मद अदनान मोहम्मद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे नफरत से प्रेरित अपराध बताया। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद और अमानवीय घटना है। समाज में किसी भी तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
