-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Hamas War Hezbollah Attacks Israeli Army With Drones
हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना के 19 ठिकानों को बनाया निशाना, किया ड्रोन से हमला
- Written By: शुभम सोनडवले

बेरूत. इजराइल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) में लेबनान का हिजबुल्लाह (Hezbollah) कूद गया है। हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इसरायली सेना पर ड्रोन से पहली बार हमला किया है। हिजबुल्लाह का कहना है कि उसने इसरायली सेना के 19 ठिकानों पर हमला किया।
ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने लेबनानी-इजरायल सीमा पर विवादित शेबा फार्म्स इलाके में इजरायली बटालियन के मुख्यालय पर हमला किया। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके बड़ी मात्रा में विस्फोटकों से भरे दो ड्रोनों ने अपने अपने टारगेट को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह ने 19 इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। उसने कहा कि आज दोपहर एक साथ हमला मिसाइलों, मोर्टार और अन्य हल्के हथियारों से किया गया। हालांकि, इज़राइल रक्षा बलों ने हमलों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी।
#Hezbollah‘s escalation today–using using explosive drones for the first time–can be traced to a carefully calibrated escalation coinciding with #Israel advancing into Gaza City today in its fight against #Hamas.https://t.co/cWt4c6V1BT — Jason Brodsky (@JasonMBrodsky) November 2, 2023
शेबा फार्म्स पर इज़राइल का कब्ज़ा
गौरतलब है कि 1967 के मध्य पूर्व युद्ध के बाद से इज़राइल ने 15-वर्ग-मील (39-वर्ग-किमी) भूमि क्षेत्र शेबा फार्म्स पर कब्ज़ा कर रखा है। सीरिया और लेबनान का दावा है कि शेबा फार्म लेबनानी हैं। फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इज़राइल के बीच 7 अक्टूबर से युद्ध जारी है। हिज़्बुल्लाह लड़ाके इज़रायली-लेबनानी सीमा पर इज़रायली बलों के साथ गोलीबारी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार
रूस ने कीव पर बरसाईं मिसाइलें, 18 मंजिला इमारत तबाह; जेलेंस्की की 48 घंटे वाली चेतावनी हुई सच
कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
9,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत
हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि तीन सप्ताह से अधिक समय पहले शुरू हुए युद्ध के बाद से 9,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि गाजा में 9,061 लोग मारे गए हैं, जिनमें 3,760 लोग 18 साल से कम उम्र के थे। इज़राइली पक्ष के 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर लोग हमास द्वारा सात अक्टूबर को इज़राइल के भीतर किए गए भीषण हमले में मारे गए।
3,600 बच्चे मारे गए
पच्चीस दिन से जारी लड़ाई में 3,600 से अधिक फलस्तीनी बच्चे मारे गए हैं, और बमबारी के चलते क्षेत्र के लगभग 23 लाख लोग बेघर हो गए हैं और भोजन, पानी तथा ईंधन की काफी कमी हो गई है। तीन सप्ताह तक किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद सप्ताहांत में इज़राइली सैनिक बड़ी संख्या में गाजा में दाखिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में तबाही का मंजर है।
Israel hamas war hezbollah attacks israeli army with drones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
Jul 26, 2026 | 11:51 AMMann Ki Baat: PV सिंधु, महिला क्रिकेट टीम, Vikram-1 पर PM का बड़ा संदेश, केरल के ‘अक्षरकंदुक’ का भी किया जिक्र
Jul 26, 2026 | 11:48 AMबिहार में NEET विरोध पर बवाल: सीवान में हिंसक झड़प, तेजस्वी यादव का आरोप-‘छात्रों पर AK-47 से चलाई गोलियां’
Jul 26, 2026 | 11:47 AMसुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Jul 26, 2026 | 11:47 AMगडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
Jul 26, 2026 | 11:43 AMआगरा में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- मुगल म्यूजियम नहीं, छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनेगा संग्रहालय
Jul 26, 2026 | 11:41 AMBMC का बड़ा फैसला: जन्म प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का होगा तेजी से निपटारा, रविवार को भी खुलेंगे केंद्र
Jul 26, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM














