-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Frees Four Hostages From Hamas In Daring Rescue 210 Palestinians Killed In Attacks In Gaza
इजराइल ने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ाया, गाजा हमलों में मारे गए बच्चों समेत 210 फलस्तीनी
- Written By: साक्षी सिंह
हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर अचानक हमला कर लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया।

इजराइल ने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ाया
दीर अल बलाह: इजराइल ने हमास के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से बंधकों को बचाने के लिए शनिवार को अपना सबसे बड़ा अभियान चलाया और मध्य गाजा में भीषण लड़ाई के बीच अपहर्ताओं के चंगुल से चार इजराइली लोगों को सकुशल मुक्त करा लिया। इसके साथ ही मध्य गाजा में भीषण लड़ाई में बच्चों सहित कम से कम 210 फलस्तीनी मारे गए।
चलाया गया सबसे बड़ा अभियान
मुक्त कराए गए लोगों का फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को किए गए हमले के दौरान अपहरण कर लिया था। इजराइली सेना ने कहा कि उसने नुसीरात में चलाए गए एक जटिल अभियान के दौरान नोआ अर्गामानी , अल्मोग मीर, एंड्री कोजलोव और श्लोमी जिव को मुक्त करा लिया। इसने कहा कि बंधकों को नुसीरात के मध्य में स्थित दो अलग-अलग स्थानों से बचाया गया और वे सभी ठीक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
7 अक्टूबर का हिसाब पूरा! इजरायल ने हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को किया ढेर, IDF को मिली बड़ी कामयाबी
हमास के संचार नेटवर्क पर इजरायल का हमला, कम्युनिकेशन कमांडर अहमद अबू खदीरा समेत 3 आतंकी ढेर
हमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा
मुझे मत मारो चिल्लाते रहे
इजराइली सेना ने कहा कि जिन चार बंधकों को छुड़ाया गया, उन्हें हेलीकॉप्टर से चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया और वे 246 दिन तक अपहर्ताओं के चंगुल में रहने के बाद अपने प्रियजन से मिल पाए। अर्गामानी का तीन अन्य लोगों की तरह ही एक संगीत समारोह से अपहरण कर लिया गया था। उनके अपहरण का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था। इस वीडियो में वह एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों के बीच बैठी दिखी थीं और वह मुझे मत मारो चिल्लाते हुए सुनाई दी थीं।
बंधक की मां ने व्यक्त की खुशी
उनकी मां लियोरा को चौथे चरण का ब्रेन कैंसर है और अप्रैल में उन्होंने एक वीडियो जारी कर मरने से पहले अपनी बेटी को देखने की इच्छा व्यक्त की थी। खुशी से लबरेज अर्गामानी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। सरकार द्वारा जारी किए गए एक वीडियो संदेश में वह उनसे यह कहती सुनाई देती हैं कि वह बहुत खुश हैं और इतने लंबे समय से उन्हें हिब्रू भाषा सुनने को नहीं मिली।
शानदार ढंग से बनाई गई योजना
इस बीच, नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि इजराइल आतंकवाद के सामने झुकता नहीं है और सभी बंधकों को मुक्त कराए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि अभियान साहसिक था। शानदार ढंग से इसकी योजना बनाई गई और असाधारण तरीके से इसे अंजाम दिया गया। इस बीच, अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि एक अमेरिकी इकाई ने बंधकों का पता लगाने और उन्हें छुड़ाने की पूरी प्रक्रिया में सलाह एवं सहायता प्रदान की।
फलस्तीनियों के शवों को अस्पताल लाया गया
अल-अक्सा शहीद अस्पताल के प्रवक्ता खलील देगरान ने अंतर्राष्ट्रीय न्यूज चैनल को बताया कि बंधकों को छुड़ाने के लिए चलाए गए इजराइली अभियान के बाद 23 बच्चों और 11 महिलाओं सहित 109 फलस्तीनियों के शवों को अस्पताल लाया गया और 100 से अधिक घायल को भर्ती कराया गया हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 210 शवोंको अल-अक्सा शहीद अस्पताल और अल-अवदा अस्पताल ले जाया गया है।
ऑपरेशन में 210 लोगों की हत्या और 400 से अधिक घायल
लेबनान में स्थित हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासेम नईम ने कहा, नेतन्याहू और उनकी फासीवादी सरकार द्वारा गाजा में फलस्तीनी लोगों के खिलाफ आज किए गए भयानक नरसंहार के कारण अब तक 210 लोगों की हत्या हो चुकी है और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बंधकों की वापसी के मुद्दे पर इजराइल में लोगों में रोष गहराता जा रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद से अभियान चलाकर बचाए गए कुल बंधकों की संख्या सात हो गई है।
हमास ने किया था 250 लोगों का अपहरण
हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर अचानक हमला कर लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और 250 लोगों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया। नवंबर में एक सप्ताह के संघर्षविराम के दौरान हमास द्वारा बंधकों में से लगभग आधे लोगों को रिहा कर दिया गया था। (एजेंसी)
Israel frees four hostages from hamas in daring rescue 210 palestinians killed in attacks in gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMGauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Jul 24, 2026 | 09:59 PMप्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Jul 24, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














