- Hindi News »
- World »
- Israel Attacked Irans Capital Tehran
इजराइल ने ईरान पर किया हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; मारे गए चीफ ऑफ स्टाफ बाघेरी-Video
इजराइल बनाम ईरान एक नया युद्ध शुरु हो गया है। इसकी शुरुआत इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला कर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में ईरान चीफ ऑफ स्टाफ मारे गए हैं।
- Written By: Saurabh Pal

ईरान पर इजराइल का हमला (फोटो-सोशल मीडिया)
तेहरान/तेल अवीवः इजराइल और ईरान में लंबे समय से चल रहा टकराव अब युद्ध में बदल गया है। इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान की राजधानी तेहरान पर बम वर्षा की है। इसकी पुष्टि इजराइल के रक्षा मंत्री ने की है। उन्होंने कहा कि हमारे फाटर प्लेन ने ईरान पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस हमले में ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बाघेरी मारे गए हैं।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध से पहले ही किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि ईरान पर हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। इससे पहले उन्होंने आशंका जताई थी कि इजराइल-ईरान पर हमला कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना को हटा लिया है।
ईरान करेगा जवाबी कार्रवाई, इजराइल में इमरजेंसी
सम्बंधित ख़बरें
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
Iran America War: ट्रंप भड़के, ईरान के सुप्रीम लीडर ने यूरेनियम देश से बाहर भेजने से किया इनकार
Iran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं चाहूंगा…ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- समझौते कोई जल्दी नहीं
ऐसा माना जा रहा है कि इजराइली हमले का ईरान जवाब देगा। जवाबी कार्रवाई में पिछले साल की तरह भारी मात्रा में बैलिस्टिक मिसाइलें दाग सकता है। ईरान की जवाबी कार्रवाई की संभावना के मद्देनजर रक्षा मंत्री काट्ज ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। इजराइल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। साथ ही यरुसलम सहित कई अन्य शहरों में सायरन बज रहे हैं।
ईरान के सैन्य ठिकाने बर्बाद
ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने बताया कि तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरानी सेना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से फाइटर जेट हमलों को रोकने के लिए उड़े हैं। वहीं एक आम व्यक्ति ने आंखों देखी बताते हुए कहा कि चितगर झील के पास एक छत से तेजी से उड़ते दो जेट देखा जो सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है, बिल्डिंग आग में लिपटी हुई है। देखें वीडियो
#ISRAEL IS OFFICIALLY ATTACKING #IRAN. Footage shows smoke rising from Tehran Iran. pic.twitter.com/pgaeW7i5F3 — NNA (Nadia)🇩🇿 (@22NN_A) June 13, 2025
ईरान पर मंडरा रहा बड़े हमले का खतरा! ट्रंप बोले- ‘तेहरान नहीं बना सकता परमाणु बम’
थम गया इजराइल
इन सब के बीच अमेरिका के इजराइल में राजदूत माइक हकबी ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह यरुशलम के अमेरिकी दूतावास में हैं। हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा इजराइल की सेना ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की भोर में पूरे देश में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इतना ही नहीं जरूरी ऑफिसेस को छोड़कर सभी जगह छुट्टी है.।
Israel attacked irans capital tehran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMनागपुर में हीटवेव का कहर? 8 दिन में 26 संदिग्ध मौतों से प्रशासन में हड़कंप; मनपा अलर्ट
May 23, 2026 | 09:14 AMSRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
May 23, 2026 | 09:06 AMकर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
May 23, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














