Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगला टारगेट तुर्की! कतर पर इजरायली हमले के बाद एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा, मिडिल ईस्ट का तापमान बढ़ा

Israel Qatar Air Strike: मंगलवार को इजरायली सेना ने कतर की राजधानी दोहा में हमास नेताओं के ठिकानों पर हवाई हमला किया। इस हमले के बाद से अरब देशों में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बन...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 10, 2025 | 12:08 PM

दोहा में इजरायली हमले की तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में हवाई हमला करते हुए हमास नेताओं के ठिकानों को निशाना बनाया। यह कदम न केवल अरब देशों बल्कि पूरी दुनिया के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। कतर को लंबे समय से अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी माना जाता है और वहां मध्य पूर्व का सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा भी मौजूद है। कतर को विश्वास था कि इस अड्डे की वजह से इजरायल उस पर हमला नहीं करेगा, लेकिन यह अनुमान गलत साबित हुआ। इजरायल ने इस कार्रवाई से यह साफ कर दिया कि उसके दुश्मनों के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इस हमले से तुर्की के लिए भी खतरे की आशंका बढ़ गई है।

रक्षा विशेषज्ञ माइकल रुबिन के मुताबिक, इजरायली हवाई हमले के साथ एक गुप्त अभियान भी चलाया गया। वॉशिंगटन से मिल रही अंदरूनी जानकारी बताती है कि इसमें व्हाइट हाउस से भी मदद मिली थी। कई अमेरिकी राजनयिक लंबे समय से हमास को शांति प्रक्रिया की सबसे बड़ी बाधा मानते रहे हैं। इजरायल के नजरिए से हमास उसके अस्तित्व के लिए खतरा है और उसने उसी सोच के तहत यह कदम उठाया।

हमास के लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं

इजरायल का मानना है कि अब हमास के लिए दुनिया में कहीं भी सुरक्षित ठिकाना बचा नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जहां भी इस संगठन को शरण मिलेगी, इजरायल वहां हमला जारी रख सकता है। गाज़ा के बाद अब तेहरान और दोहा भी हमास नेताओं के लिए असुरक्षित हो गए हैं। ऐसे में उनकी आख़िरी उम्मीद तुर्की है, जहां उन्होंने पहले से ही इस्तांबुल में अपने दफ्तर खोले हुए हैं।

हमास और तुर्की को लगता है कि अंकारा की नाटो सदस्यता उन्हें ईरान और कतर से अलग और मजबूत सुरक्षा देती है। नाटो की यह सदस्यता तुर्की को वह सुरक्षा कवच प्रदान कर सकती है जो कतर और ईरान को नहीं मिला। कतर भले ही अमेरिका का नज़दीकी सहयोगी है, लेकिन वह नाटो का सदस्य नहीं है। नाटो के अनुच्छेद 5 के अनुसार, किसी एक सदस्य पर हमला सभी सदस्य देशों पर हमले के बराबर माना जाता है।

तुर्की को रहना होगा चौकन्ना

रुबिन का मानना है कि तुर्की और हमास को इजरायल से चौकन्ना रहना चाहिए। नाटो किसी भी निर्णय पर सर्वसम्मति से पहुंचता है, इसलिए वहां तुरंत फैसला लेना मुश्किल है। स्वीडन और फिनलैंड तुर्की के दबाव और ब्लैकमेल की नीति से खफा हैं। वहीं, अमेरिका भी किसी प्रस्ताव को वीटो कर सकता है, चाहे डोनाल्ड ट्रंप के तुर्की राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन से करीबी व्यक्तिगत और कारोबारी रिश्ते क्यों न हों।

यह भी पढ़ें: 51 सेकंड के Drone Video में देखिए आग की भट्टी बने Nepal को; एक एक कर नदी में फेंके गए नेता

रुबिन का कहना है कि अगर इजरायल आत्मरक्षा में कार्रवाई करता है, तो नाटो के हमले से जुड़े प्रावधान शायद लागू नहीं होंगे। अगर तुर्की हमास के आतंकवादियों को शरण देता है, तो इजरायल की ओर से जवाबी कदम सही माना जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि समझदारी इसी में है कि तुर्की या तो हमास को प्रत्यर्पित करे, या फिर अपनी सुरक्षा के लिए उनकी इमारतों से कम से कम 150 फीट दूरी बनाए रखे।

Israel air strike qatar turkey next experts says

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2025 | 12:08 PM

Topics:  

  • Israel-Hamas War
  • Turkey
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

51 सेकंड के Drone Video में देखिए आग की भट्टी बने Nepal को; एक एक कर नदी में फेंके गए नेता

2

जल रही हैं सड़कें, डर के साये में लोग… काठमांडू में फंसे भारतीय नागरिक, जर्मन पर्यटक ने बताया सच

3

कैसे रुकेगा आंदोलन… विद्रोह की आग में धधक रहा देश, जानें कहां छिपे नेपाल के पूर्व पीएम ओली

4

कई गिरफ्तार, नेपाल में अलर्ट जारी… प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, एक्टिव मोड पर सेना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.