- Hindi News »
- World »
- Watch Protestors Thrown Leaders River Video Viral Nepal
51 सेकंड के Drone Video में देखिए आग की भट्टी बने Nepal को; एक एक कर नदी में फेंके गए नेता
Nepal Violence Drone Video: राजधानी काठमांडू और देश के कई हिस्सों में सेना तैनात होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा लगातार जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर हिंसा से संबंधित कई वीडियो भी तेजी से..
- Written By: अमन उपाध्याय

नेपाल हिंसा का वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
Nepal Violence News In Hindi: नेपाल अपने इतिहास के सबसे गंभीर और अशांत दौर से गुजर रहा है। बुधवार को भी नेपाल की सड़कों पर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ का सिलसिला जारी रहा। राजधानी काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में सेना तैनात है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार की रात से सुरक्षा बलों ने सड़कों पर नियंत्रण बनाए रखा है, फिर भी आम जनता का प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुका है।
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित पूरी सरकार के इस्तीफे के बावजूद भी जनता का आक्रोश कम नहीं हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी कम्युनिस्ट नेताओं को पकड़कर कम्युनिस्ट नेताओं को पकड़कर नदी में फेंक दिया। हालांकि इस दावे की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन एक ड्रोन से लिए गए फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलन की आग फैल चुकी है। सड़कें जली हुई गाड़ियों और धुआं उठते बाजारों से भर चुकी हैं, और आम जनता भय के माहौल में घिरी हुई है।
मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने कम्युनिस्ट नेताओं को पकड़कर नदी में फेंक दिया।#NepalGenZProtest #communistparty pic.twitter.com/4ZklCnxTK7 — Mukesh Dhabhai (@1MDJournalist) September 9, 2025
🔥 सामने आई नेपाल की सुलगती सच्चाई — ड्रोन फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि कैसे आंदोलन की आग पूरे देश में फैल चुकी है।#NepalProtests #Nepal pic.twitter.com/PtXD98DBR1 — Arun Kumar (@arunbwn) September 10, 2025
कर्फ्यू की घोषणा
हिंसा की गंभीरता को देखते हुए नेपाली सेना ने बुधवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। सेना के अनुसार, पहले शाम 5 बजे तक निषेधाज्ञा जारी रहेगी और उसके बाद गुरुवार सुबह 6 बजे तक देशव्यापी कर्फ्यू लागू होगा। यह कदम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
US के पास नहीं है कोई एग्जिट प्लान, ईरान जंग पर जर्मन चांसलर ने ट्रंप को को सुनाई खरी-खरी
ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ी टेंशन! अब ‘होर्मुज’ पर सेना तैनात करेगा तेहरान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
नेपाल के सेना का बयान
नेपाल की सेना ने कहा है कि कुछ अशांत समूहों ने प्रदर्शन में घुसपैठ की और तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट, व्यक्तियों व संपत्ति पर हमले और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं की कोशिश की। इसके चलते शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लागू किया गया है। सेना ने जनता से अपील की है कि वे इस दौरान सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने में सहयोग करें। कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, दमकल गाड़ियां, स्वास्थ्यकर्मी और सुरक्षा बलों के वाहनों को अनुमति रहेगी। सेवा प्रदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें।
यह भी पढ़ें:- जल रही हैं सड़कें, डर के साये में लोग… काठमांडू में फंसे भारतीय नागरिक, जर्मन पर्यटक ने बताया सच
सेना ने चेतावनी दी है कि तोड़फोड़, लूटपाट, आगजनी या किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन को अपराध माना जाएगा और सुरक्षा बल इसे रोकेंगे। साथ ही आम जनता, पत्रकारों, सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त सैनिकों से कहा गया है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा रखें।
Watch protestors thrown leaders river video viral nepal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














