- Hindi News »
- World »
- Iraq Parliament Fight Shia Sunni Mlas Cross All Limits Punches Kicks
VIDEO: इराक की संसद में संग्राम, जमकर चले लात-घूंसे, शिया-सुन्नी सांसदों ने पार कर दी सारी हदें
Iraqi Parliament clash: इराकी संसद से एक बार फिर हंगामे की खबर सामने आई है। ताजा घटनाक्रम में शिया और सुन्नी सांसदों के बीच तीखी बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते मारपीट तक की नौबत आ गई।
- Written By: अमन उपाध्याय

इराक की संसद में संग्राम, एआई तस्वीर
Shia Sunni fight in Iraq: इराक की संसद में हंगामे की खबरें सामने आई हैं, जहां शिया और सुन्नी सांसदों के बीच झड़प हुई। मंगलवार को हुई इस घटना में सांसदों ने एक-दूसरे पर हाथापाई की और जूते तक फेंके। यह विवाद संघीय सेवा और राज्य परिषद के उम्मीदवारों के मतदान को लेकर शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस दौरान सुन्नी सांसद राद अल-दहलाकी पर हमला हुआ, जिससे उन्हें शारीरिक चोटें आईं, खासकर आंख में। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांसदों को आपस में भिड़ते हुए देखा जा सकता है।
इस वजह से हुआ बवाल
इराकी मीडिया के एक सूत्रों के अनुसार संसद के अध्यक्ष महमूद अल-मशहदानी पर्याप्त संख्या में सांसदों की गैर-मौजूदगी के कारण सदन से बाहर चले गए, जिसके बाद संसदीय सत्र अव्यवस्था का शिकार हो गया। हालांकि, इसके बावजूद प्रथम उप-सभापति मोहसिन अल-मंडलावी की अध्यक्षता में सत्र आयोजित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
रात के अंधेरे के बजाय दिन के उजाले में क्यों दहला तेहरान? क्या है इजरायल-US का ‘सरप्राइज’ प्लान?
ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे! तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- किसी भी हाल में…
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी चेतावनी… इजराइल में भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी
देखें Video-
Chaos erupted in the Iraqi Parliament as disagreements led to clashes with MPs beating each other and throwing shoes at one another. pic.twitter.com/Wfto3OolfR — Tehran Times (@TehranTimes79) August 6, 2025
सूत्र ने आगे बताया कि विवाद तब भड़का जब तकद्दुम गठबंधन के सांसदों ने सत्र का बहिष्कार किया था। उन्होंने शिया गुटों के साथ मिलकर संघीय सेवा और राज्य परिषद के उम्मीदवारों के लिए मतदान में भाग लिया। इस कदम से सदन में नाराजगी फैल गई।
दोनों पदों पर शिया उम्मीदवारों को चुना
रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सेवा और राज्य परिषद के पदों को दोनों समुदायों के बीच बांटा जाना था, लेकिन तकद्दुम गठबंधन और शिया सांसदों ने राजनीतिक सहमति को नज़रअंदाज़ करते हुए दोनों पदों पर शिया उम्मीदवारों को चुन लिया।
यह भी पढे़ें:- कहीं ट्रंप की चाल उलटी न पड़ जाए… मोदी के दौरे से भारत-चीन में बनेगा नया गठबंधन!
इसी फैसले के बाद संसद भवन के बाहर और कैफेटेरिया में तनाव बढ़ गया। स्पीकर महमूद अल-मशहदानी ने जोरदार विरोध जताते हुए कहा कि यह वोटिंग सुन्नी समुदाय के अधिकारों के साथ अन्याय है। इस पर शिया सांसद अला अल-हैदरी ने एक सांप्रदायिक गाली दी, जिसके बाद सुन्नी सांसद राद अल-दहलाकी के साथ उनकी हाथापाई हो गई।
हमले को रोक नहीं पाए सुन्नी सांसद
हालात तब और बिगड़ गए जब करीब 50 सांसदों ने अल-दहलाकी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। सूत्रों के मुताबिक, तकद्दुम गठबंधन और अन्य सुन्नी दलों के सांसद हमले को रोक नहीं पाए। केवल एक सुन्नी सांसद, महमूद अल-कैसी, आगे आए और उन्होंने बहादुरी से अल-दहलाकी को भीड़ से बचाने की कोशिश की।
इराक की संसद में पहले भी ऐसी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। मई 2024 में, संसद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सांसदों के बीच झड़प हुई थी, जब यह पद छह महीने तक खाली रहा था।
Iraq parliament fight shia sunni mlas cross all limits punches kicks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













