- Hindi News »
- World »
- Iraq Blasts After Ceasefire Announcement Military Base Attacked
सीजफायर ऐलान के कुछ देर बाद ही इराक में हुए धमाके, मिलिट्री बेस पर हुआ हमला
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-इजराइल सीजफायर की घोषणा के बाद, इराक के कैंप ताजी सैन्य अड्डे पर एक अज्ञात ड्रोन से हमला हुआ। इराकी सेना के अनुसार, हमले में कोई जनहानि नहीं हुई और जिम्मेदारी किसी ने नहीं
- Written By: अक्षय साहू

इराक में मिलिट्री बेस पर ड्रोन अटैक (फोटो- सोशल मीडिया)
बगदाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान कर दिया। हालांकि ट्रंप के इस ऐलान के बाद इराक में मौजूद एक मिलिट्री बेस पर हमले की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी इराकी आर्मी के एक अधिकारी ने दी।
इराकी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बगदाद के उत्तर में स्थित सैन्य अड्डे, कैंप ताजी, पर एक अज्ञात ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप क्षेत्र में शांति स्थापित करने और युद्धविराम करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
ट्रंप ने किया सीजफायर ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात ईरान और इजराइल के बीच चले आ रहे संघर्ष को लेकर सीजफायर का ऐलान किया। ट्रंप ने इसकी घोषणा ट्रूथ सोशल पर की। ट्रंप ने ईरान और इजराइल को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “ईरान और इजराइल के बीच पूर्ण और अंतिम सीजफायर पर सहमति बन गई है। यह सीजफायर अगले छह घंटों के भीतर लागू हो जाएगा, जिसकी शुरुआत ईरान की ओर से की जाएगी। इसके 12 घंटे बाद इजराइल भी अपने हमले बंद कर देगा।” ट्रंप ने कहा, “कुल 24 घंटे पूरे होते ही इस संघर्ष को आधिकारिक रूप से समाप्त मान लिया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत के रिएक्शन ने सबको चौंकाया, आखिर भारत ने इजरायली हमलों पर क्या कहा?
इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला…तो पीएम मोदी पर बरस पड़े ओवैसी, पूछ लिया ‘बवंडर’ मचाने वाला सवाल
एक के बाद एक धमाके…इजरायली आर्मी ने जारी किए ईरान की बर्बादी के तीन VIDEO, मिडिल-ईस्ट में मचा हड़कंप
ईरान के हमले के बाद हुआ सीजफायर
ट्रंप के ऐलान से पहले ईरान ने सोमवार को कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमला किया था। यह कार्रवाई अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर की गई बमबारी के जवाब में की गई, जिससे पहले से ही तनावग्रस्त इस क्षेत्र में हालात और बिगड़ गए थे। अमेरिका ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया था कि कतर स्थित वायुसेना अड्डे को निशाना बनाया गया, हालांकि उन्होंने दावा किया था कि हमले में जनहानि नहीं हुई थी।
ईरान का अमेरिका पर पलटवार: कतर में सैन्य अड्डे पर दागीं मिसाइलें, दोहा में धमाके
इजराइल ने सीजफायर पर नहीं दी प्रतिक्रिया
ट्रंप के ऐलान के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस प्रतिक्रिया दी। अराघची ने ट्रंप के दावे को झूठा बताया और कहा कि ईरान ने इजराइल के खिलाफ सीजफायर को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं किया है। इजराइल ने ईरान पर सुबह चार बजे तक हमले किए हैं, जिसका जवाब हम अपने अंतिम क्षणों तक देंगे। वहीं, इजराइल की ओर से अभी तक सीजफायर को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Iraq blasts after ceasefire announcement military base attacked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













