- Hindi News »
- World »
- Iran Us War Uk Slams After Diego Garcia Missile Attack British Submarine In Range
ईरान के खिलाफ जंग में उतरा ब्रिटेन! डिएगो गार्सिया पर हमले से नाराज, अरब सागर में उतार दी परमाणु पनडुब्बी
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल तनाव बढ़ा, मिसाइल हमले हुए। ब्रिटेन ने HMS Anson पनडुब्बी अरब सागर में तैनात की। अमेरिका को ठिकानों के उपयोग की अनुमति मिली, जिससे हालात और गंभीर बने।
- Written By: अक्षय साहू

ब्रिटेन ने अरब सागर में परमाणु पनडुब्बी तैनात की (सोर्स- सोशल मीडिया)
UK Reacts Sharply After Diego Garcia Missile Attack: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और हालात किसी बड़े युद्ध जैसे दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुकाबिक, ईरान ने इजरायल पर कई घातक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इन हमलों ने इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है, क्योंकि कहा जा रहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम सभी मिसाइलों को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं रहा।
खास तौर पर, ईरान ने इजरायल के महत्वपूर्ण परमाणु केंद्र डिमोना को निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता और डर का माहौल बन गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते इस तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं।
ब्रिटेन ने अरब सागर में तैनात की परमाणु पनडुब्बी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने अपनी आधुनिक परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी HMS Anson को अरब सागर में तैनात किया है। यह पनडुब्बी टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों से लैस है और जरूरत पड़ने पर लंबी दूरी तक सटीक हमला करने में सक्षम है। माना जा रहा है कि अगर यह संघर्ष और बढ़ता है और अमेरिका की स्थिति कमजोर होती है, तो ब्रिटेन भी सीधे तौर पर इस युद्ध में शामिल हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के ‘करीबियों’ ने लूट लिया शेयर बाजार, सिर्फ 20 मिनट में अज्ञात ट्रेडर ने बनाए 840 करोड़, मचा बवाल
ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूब जाएगा पूरा पैसा, रेलवे ने बनाया रिफंड का नया रूल
ईरान में ट्रंप को मिल गया ‘विभीषण’, पहले खत्म होगा युद्ध, फिर मोजतबा का तख्तापलट करेगा अमेरिका!
ट्रंप की वीजा पॉलिसी से भारत-चीन को बड़ा झटका, 84000 की कमी, छात्र-कामगार सबसे अधिक परेशान
🚨BREAKING: The UK sends a nuclear submarine to the Arabian Sea, armed for a strike on Iran ‘if conflict escalates,’ the Daily Mail reports. pic.twitter.com/PsJCY6O9JY — Saturn World News (@SaturnWorldNews) March 22, 2026
ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति भी दे दी है। इन ठिकानों में RAF फेयरफोर्ड और डिएगो गार्सिया जैसे महत्वपूर्ण बेस शामिल हैं। इन जगहों से अमेरिकी सेना ईरान के उन मिसाइल ठिकानों पर हमला कर सकती है, जो इस क्षेत्र में तनाव को बढ़ा रहे हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा बन रहे हैं।
ब्रिटेन ने युद्ध से बनाई थी दूरी
शुरुआत में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस तरह की सैन्य कार्रवाई को लेकर सावधान थे। उन्होंने कहा था कि किसी भी हमले से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह कानूनी रूप से सही हो। लेकिन बाद में, जब ईरान ने पश्चिम एशिया में ब्रिटेन के सहयोगी देशों पर हमले किए, तो उन्होंने अपना रुख बदल लिया और अमेरिका को समर्थन देने का फैसला किया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, HMS Anson 6 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से रवाना हुई थी। यह पनडुब्बी हर 24 घंटे में सतह पर आकर लंदन स्थित मुख्यालय से संपर्क करती है। किसी भी हमले से पहले इसके कमांडर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होती है।
यह भी पढ़ें- खामेनेई ने मरने से पहले ही बना लिया था हमले का प्लान…महीनों तक जंग लड़ सकता है ईरान, अधिकारी का बड़ा खुलासा
डिएगो गार्सिया पर हमले से डर का माहौल
इससे पहले ईरान ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया द्वीप को भी निशाना बनाया था। हालांकि कोई मिसाइल वहां नहीं गिरी, लेकिन इस घटना से यह संकेत मिलता है कि ईरान के पास 2000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल क्षमता मौजूद है, जो इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
Iran us war uk slams after diego garcia missile attack british submarine in range
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बादशाह ने ईशा रिखी संग लिए सात फेरे, सासू मां की पोस्ट से खुली पोल, जानें कौन हैं रैपर की दुल्हनियां
Mar 24, 2026 | 01:48 PMचंद्रपुर में श्रीमहाकाली माता यात्रा आज से प्रारंभ: हनुमान जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन की पुख्ता तैयारी
Mar 24, 2026 | 01:44 PMनासिक में सोसायटी विवाद ने पकड़ा तूल, मेंटेनेंस को लेकर खूनी संघर्ष; महिला से बदसलूकी का आरोप
Mar 24, 2026 | 01:40 PMपुणे रेल मंडल की बड़ी कार्रवाई, 7,118 मामलों में कार्रवाई कर यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
Mar 24, 2026 | 01:37 PMअसम चुनाव 2026: क्या पिता की विरासत ‘जोरहाट’ बचा पाएंगे गौरव गोगोई या ‘गोस्वामी का अनुभव’ फिर रचेगा इतिहास?
Mar 24, 2026 | 01:32 PMIPL 2026 में नहीं खेलेंगे यश दयाल, टूर्नामेंट से पहले RCB ने लिया बड़ा फैसला, टीम डायरेक्टर ने कही ये बात
Mar 24, 2026 | 01:32 PMट्रंप के ‘करीबियों’ ने लूट लिया शेयर बाजार, सिर्फ 20 मिनट में अज्ञात ट्रेडर ने बनाए 840 करोड़, मचा बवाल
Mar 24, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM













