नासिक में सोसायटी विवाद ने पकड़ा तूल, मेंटेनेंस को लेकर खूनी संघर्ष; महिला से बदसलूकी का आरोप

Nashik Society Dispute: नासिक के सातपुर स्थित अशोक रेजिडेंसी सोसायटी में मेंटेनेंस विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट के साथ एक महिला से बदसलूकी की गई, पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
Society Dispute Escalates in Nashik: Bloody Clash Over Maintenance; Allegations of Misconduct Against a Woman
Nashik Housing Society Conflict ( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Housing Society Conflict: नासिक सातपुर के श्रमिकनगर स्थित कडेपठार चौक की 'अशोक रेजिडेंसी' सोसायटी में शनिवार सुबह कानून की धज्जियां उड़ गई। बकाया मेंटेनेंस के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में न केवल मारपीट हुई, बल्कि एक महिला सदस्य के साथ सरेआम बदसलूकी भी की गई। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सातपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

लात-घूंसों, डंडों और लोहे के पाइप से सदस्यों पर हमला

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जब सोसायटी के सदस्य पार्किंग में खड़े थे, तभी संदिग्ध सुनील काशीनाथ पवार, उनकी पत्नी और 3-4 अन्य साथियों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लात-घूंसों, डंडों और लोहे के पाइप से सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप

इस हंगामे के दौरान सुनील पवार के एक साथी (सफेद शर्ट और कान में बाली पहने भारी शरीर वाला व्यक्ति) ने शिकायतकर्ता और सोसायटी की एक महिला सदस्य के साथ अत्यंत शर्मनाक और अभद्र व्यवहार किया, आरोपी पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और छेडछाड करने का संगीन आरोप लगा है।

पुलिस की जांच तेज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश अहिरे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक ज्ञानेश्वर बटुले ने मामले की कमान संभाली है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com