- Hindi News »
- World »
- Iran Mb Ghalibaf Us White House Ceasefire Plan Supreme Leader
ईरान में ट्रंप को मिल गया ‘विभीषण’, पहले खत्म होगा युद्ध, फिर मोजतबा का तख्तापलट करेगा अमेरिका!
US-Iran Peace Talks: अमेरिका ट्रंप प्रशासन के तहत ईरान के कट्टर नेता मोहम्मद बी गालिबफ से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गालिबफ ने किसी बातचीत या योजना में भाग लेने से इंकार किया।
- Written By: अक्षय साहू

मोहम्मद बाघेर गालिबफ को सुप्रीम लीडर बनाना चाहता है अमेरिका (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Ceasefire Plan: अमेरिका और ईरान के बीच हाल के रिश्तों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के साथ बातचीत शुरू कर दी है, लेकिन ईरान की ओर से साफ किया गया है कि अमेरिका से किसी भी तरह की औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।
इसी बीच अमेरिका द्वारा एक संभावित सीजफायर योजना का खुलासा हुआ है, जिसमें ट्रंप प्रशासन ईरान के एक प्रभावशाली लेकिन कट्टरपंथी नेता को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में अमेरिकी हितों के लिए ईरान के निर्णयों पर प्रभाव डालना बताया जा रहा है।
गालिबफ से संपर्क में ट्रंप प्रशासन
अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस के सूत्रों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन मोहम्मद बाघेर गालिबफ से संपर्क स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। गालिबफ इस समय ईरानी संसद के स्पीकर हैं और उन्हें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी और विश्वासपात्र माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
Trump Jinping Meeting: क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
अमेरिकी नेतृत्व का मानना है कि गालिबफ के जरिए ही ईरान के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच संभव हो सकती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी गालिबफ से मिलने के लिए भेजने पर विचार कर रहा है।
कौन है मोहम्मद बाघेर गालिबफ?
गालिबफ का राजनीतिक और सैन्य करियर काफी लंबा और प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) में जवान के रूप में की और बाद में जनरल बन गए। इसके बाद उन्होंने तेहरान के मेयर के रूप में भी सेवा की। उन्होंने 2013 और 2024 में ईरान के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी लड़ा, लेकिन दोनों बार हार गए। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों में गालिबफ ही ऐसा नेता हैं जो मुज्तबा खामेनेई के निर्णयों पर प्रभाव डाल सकते हैं।
कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गालिबफ को भविष्य का सुप्रीम लीडर बनाने का इच्छुक है, ताकि वे मुज्तबा खामेनेई की जगह पद पर आ सकें। इसी संदर्भ में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका ईरान के सुप्रीम लीडर के साथ मिलकर “होर्मुज पर नियंत्रण करेगा”, लेकिन बाद में अधिक विवरण देने से बचा।
यह भी पढ़ें- इनकार के बाद ईरान ने मानी ट्रंप की बात, शांति वार्ता को लेकर जारी किया बयान, बोले- प्रस्ताव मिला लेकिन…
गालिबफ ने बातचीत के किया इनकार
हालांकि, गालिबफ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की है और इस तरह की किसी योजना का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अमेरिकी मीडिया में उठे सभी दावों को खारिज किया, जिससे स्पष्ट हुआ कि ईरान की आधिकारिक स्थिति अभी भी अमेरिका के दावों से असंगत है।
Iran mb ghalibaf us white house ceasefire plan supreme leader
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMबालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
May 12, 2026 | 07:58 AM‘त्याग का समय आ गया’, पीएम मोदी पर कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल का तीखा वार; बयान से राजनीति गरमाई
May 12, 2026 | 07:46 AMमुंबई को ट्रैफिक से मिलेगी राहत: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड का पहला फ्लाईओवर तैयार, जून तक शुरू होने की उम्मीद
May 12, 2026 | 07:46 AMPM मोदी और CM मोहन की अपील बेअसर, 200 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे BJP नेता, जाम में फंसे रहे लोग
May 12, 2026 | 07:45 AMराहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
May 12, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM












