बादशाह ने ईशा रिखी संग लिए सात फेरे, सासू मां की पोस्ट से खुली पोल, जानें कौन हैं रैपर की दुल्हनियां

Badshah Second Wedding: बादशाह ने ईशा रिखी संग गुपचुप शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 2020 में तलाक के बाद यह उनकी दूसरी शादी है। कपल लंबे समय से डेट कर रहा था।
Badshah Second Wedding Punjabi actress Isha Rikhi divorce Jasmin Masih personal life
बादशाह और ईशा रिखी की शादी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Badshah Marriage with Isha Rikhi: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें तब सामने आईं जब ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए। इन तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस हैरान रह गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी ने बेहद सादगी के साथ शादी की है। इस खास मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। वायरल तस्वीरों में कपल को वरमाला पहने और बेहद खुश नजर आते देखा जा सकता है। हालांकि, अब तक बादशाह ने खुद इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान या पोस्ट शेयर नहीं किया है।

पहली शादी और तलाक की कहानी

बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी। हालांकि, कपल ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। अब तलाक के 6 साल बाद बादशाह ने दूसरी बार अपना घर बसा लिया है। सिंगर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें ईशा रिखी के परिवार ने शेयर किया है।

कौन हैं ईशा रिखी

ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे से की थी। इसके बाद वह हैप्पी गो लकी, मेरे यार कमीने और व्हाट द जाट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

लंबे समय से चल रही थी डेटिंग की खबरें

साल 2022 से ही बादशाह और ईशा के रिश्ते की खबरें सामने आ रही थीं। बताया जाता है कि उनकी पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों करीब आए। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। ऐसे में अचानक शादी की खबर और तस्वीरों ने फैंस को चौंका दिया है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि बादशाह कब अपनी इस नई शुरुआत को आधिकारिक तौर पर घोषित करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com