-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Supreme Leader Khamenei In Bunker Amid Israel Us Attack Threat
खौफ में खामेनेई! 100 मीटर गहरे बंकर में छिपे ईरान के सुप्रीम लीडर, क्या इजरायल-US करने जा रहा बड़ा हमला?
- Written By: अमन उपाध्याय
Iran News In Hindi: ईरान के सुप्रीम लीडर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच तेहरान में एक बेहद सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर में चले गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बंकर को भेदना अब सबसे बड़ी चुनौती है।

इजरायल-अमेरिका-ईरान टेंशन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ayatollah Ali Khamenei Bunker: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिका के साथ संभावित सैन्य टकराव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंडरग्राउंड होने की खबरें सामने आ रही हैं। 86 वर्षीय खामेनेई ने कथित तौर पर तेहरान में एक बेहद मजबूत और गहरे बंकर में शरण ली है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान अपनी नतांज न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास ज़ाग्रोस पहाड़ों के अंदर 80 से 100 मीटर की गहराई में नई और विशाल सुरंगें बना रहा है।
ईरान का ‘अभेद्य’ परमाणु किला
सैटेलाइट तस्वीरों और खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान पहाड़ों के अंदर ऐसी जगहें तैयार कर रहा है जहां यूरेनियम संवर्धन के लिए इस्तेमाल होने वाले सेंट्रीफ्यूज को सुरक्षित रखा जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी गहराई में बने ठिकानों को नष्ट करना किसी भी सामान्य मिसाइल या बम के लिए लगभग असंभव है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
PoK Election में जितने के बाद नवाज शरीफ को PM बनाएंगे शहबाज? पूरा करेंगे बड़े भाई का सपना
क्या इजरायल के पास है इन्हें भेदने का हथियार?
इजरायल के पास वर्तमान में अमेरिका से मिला GBU-28 बंकर बस्टर बम है जो 6 मीटर कंक्रीट या 30 मीटर मिट्टी को भेद सकता है लेकिन यह 100 मीटर गहरे बंकरों के लिए नाकाफी है। इजरायल अब अधिक शक्तिशाली GBU-72 बम हासिल करना चाहता है लेकिन वह भी एक बार में 80 मीटर मोटी चट्टान को नहीं तोड़ सकता। इसके अलावा इजरायल की ‘जेरिको’ मिसाइलें भी इतनी गहराई तक घुसने के लिए नहीं बनी हैं।
अमेरिका का ‘महाबम’ ही एकमात्र विकल्प?
विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल अमेरिका का GBU-57 ही ऐसा पारंपरिक हथियार है जो 60 मीटर से ज्यादा कंक्रीट को भेद सकता है। 30,000 पाउंड वजन वाला यह भारी बम इजरायल के पास नहीं है और न ही उसके विमान इसे ले जाने में सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें:- जलते हुए अमेरिकी फाइटर जेट और शवों का ढेर, ईरान ने अमेरिका को दिखाया खौफनाक मंजर, बढ़ा महायुद्ध का खतरा
इजरायल की नई रणनीति
गहराई की इस चुनौती से निपटने के लिए इजरायल ‘ड्रिलिंग स्ट्रैटजी’ पर विचार कर रहा है जिसमें एक ही जगह पर लगातार कई बम गिराकर परतों को हटाया जाता है। इसके अलावा, अगर मुख्य बंकर को तोड़ना मुमकिन न हो, तो सुरंगों के मुहाने, हवा के रास्ते और बिजली आपूर्ति को निशाना बनाकर अंदर मौजूद लोगों और मशीनों को बेकार करने की रणनीति अपनाई जा सकती है।
Iran supreme leader khamenei in bunker amid israel us attack threat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव का ऐलान: 9 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा, सांदीपनि विद्यालयों में बनेंगे खेल परिसर
Aug 04, 2026 | 07:23 AMPremanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
Aug 04, 2026 | 07:15 AMBirthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Aug 04, 2026 | 07:05 AMजायकवाड़ी बांध 87.86% भरा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, नगर और नासिक के बांधों से लगातार बढ़ रहा पानी का स्तर
Aug 04, 2026 | 07:03 AMक्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














