ईरान के निर्वासित प्रिंस पहलवी से मिले ट्रंप…मीटिंग में हुई सीक्रेट डील, अब क्या करने जा रहा अमेरिका?
Iran Protests: ट्रंप प्रशासन ईरान विरोधी सैन्य और राजनीतिक विकल्पों पर विचार कर रहा है, प्रदर्शनकारियों को मदद देने का संकेत, जबकि ईरान ने अमेरिका पर तीखा पलटवार किया।
- Written By: अक्षय साहू
रेजा पहलवी और ट्रंप प्रशासन के बीच हुई अहम बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Reza Pahlavi Meeting: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़े संकेत दिए हैं कि तेहरान के खिलाफ सैन्य या राजनीतिक कदम उठाए जा सकते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ संभावित स्ट्राइक ऑप्शंस पर विचार कर रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विकल्पों पर मंथन किया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अब ईरानी अधिकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं होगी और सभी निर्धारित बैठकें रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका प्रदर्शनकारियों को मदद पहुंचा सकता है। हालांकि, प्रशासन के भीतर इस मुद्दे पर मतभेद हैं। कई राजनीतिक सलाहकारों ने चेतावनी दी है कि हाई रिस्क सैन्य ऑपरेशन ‘अमेरिका फर्स्ट’ विदेश नीति को प्रभावित कर सकता है।
रेजा पहलवी से सीक्रेट मीटिंग
Axios ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि, व्हाइट हाउस के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने ईरान के निर्वासित पूर्व क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी से गुप्त बैठक की। यह पहली हाई-लेवल बैठक मानी जा रही है, जो पिछले दो सप्ताह से जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई। रेजा पहलवी खुद को संभावित ‘संक्रमणकालीन नेता’ के रूप में पेश कर रहे हैं, अगर वर्तमान ईरानी शासन गिरता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के एक कदम से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, बंद की अमेरिका से बातचीत, अब सीधे युद्ध के मैदान में होगा फैसला?
बालेन शाह को बड़ा झटका, ब्रिटेन ने मध्यस्थता से किया इनकार, बोला- यह नेपाल-भारत का द्विपक्षीय मामला
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान का कहर; 135km की रफ्तार से चली हवाएं, 70,000 घरों की बिजली गुल
World Milk Day: जब माफिया ने दूध के लिए बहायी खून की नादियां, जानिए क्या है ‘मिल्क वॉर’ की कहानी
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि व्हाइट हाउस की बैठक में सैन्य कार्रवाई के अंतिम निर्णय पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सुझाव दिया कि प्रशासन गैर-सैन्य उपायों, जैसे कूटनीतिक दबाव, आर्थिक प्रतिबंध और राजनीतिक समर्थन, पर ध्यान दे।
ईरान ने ट्रंप-नेतन्याहू बताया जिम्मेदार
डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद, ईरान ने तीखा प्रतिक्रिया दी। सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हिंसा भड़काने का दोषी ठहराया। संयुक्त राष्ट्र में ईरानी राजदूत ने भी अमेरिका और इजरायल पर राजनीतिक अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: ईरान विद्रोह का क्या है पेरिस कनेक्शन? कौन है ‘मैडम M’ जो खामेनेई की सत्ता को दे रही हैं चुनौती
अमेरिकी मानवाधिकार संगठन के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के विरोध में अब तक कम से कम 2,403 लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें 12 बच्चे शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की संख्या 18,137 तक पहुंच चुकी है। प्रदर्शन अब सीधे धार्मिक शासन के खिलाफ चुनौती बन चुके हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: ईरान में किस प्रकार की कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका?
Ans: प्रशासन सैन्य स्ट्राइक और गैर-सैन्य विकल्पों जैसे कूटनीतिक दबाव, आर्थिक प्रतिबंध और राजनीतिक समर्थन पर विचार कर रहा है।
-
Que: 2. रेजा पहलवी कौन हैं?
Ans: रेजा पहलवी शाह के पुत्र हैं और निर्वासन में रहकर ईरानी विपक्ष का नेतृत्व कर रहे हैं। वह संभावित संक्रमणकालीन नेता बनने का प्रयास कर रहे हैं।
-
Que: ईरान में विरोध प्रदर्शनों का हाल क्या है?
Ans: विरोध प्रदर्शनों में अब तक 2,403 लोग मारे जा चुके हैं, 18,137 लोग गिरफ्तार हुए हैं और प्रदर्शन धार्मिक शासन के खिलाफ चुनौती बन चुके हैं।
