खामेनेई की मौत का बदला लेंगे अराफी? संभाली ईरान के सुप्रीम लीडर की कमान, अब मिडिल ईस्ट में होगा असली घमासान!
Ayatollah Alireza Arafi: ईरान ने अली खामेनेई की मृत्यु के कुछ घंटों बाद आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए गार्जियन काउंसिल के एक अनुभवी धर्मगुरु, अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना है।
- Written By: सजल रघुवंशी
Ali Khamenei And Arafi (Designed Image)
Iran New Supreme Leader: ईरान इजरायल युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सत्ता संरचना पूरी तरह हिल चुकी थी लेकिन ईरान ने अपने देश के संविधान के अनुच्छेद 111 को लागू कर दिया है। इस अनुच्छेद के चलते आपात स्थिति में सर्वोच्च नेता की शक्तियां अस्थायी रूप से तीन सदस्यीय नेतृत्व परिषद को सौंप दी जाती हैं, अनुच्छेद 111 के तहत अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को अस्थायी नेतृत्व परिषद का न्यायविद सदस्य बनाया गया है।
कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी?
अराफी का जन्म 1959 में ईरान के यज्द प्रांत में हुआ था, अराफी को ईरान की राजनीति और धार्मिक मामलो में अहम माना जाता है। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने प्रारंभिक धार्मिक शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की और 11 साल की उम्र में क़ोम चले गए, जो शिया इस्लामी शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वहीं से उन्होंने उच्च धार्मिक अध्ययन किया और धीरे-धीरे ईरान की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। अराफी को पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का करीबी माना जाता है।
एआई के जानकार हैं अराफी
अराफी अंग्रेज़ी और अरबी दोनों भाषाओं में निपुण माने जाते हैं, उन्होंने कई मौकों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से इस्लामी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सरकारी तंत्र के मॉडर्नाइजेशन की वकालत की है। यही वजह है कि उन्हें खामेनेई के बाद अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के एक कदम से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, बंद की अमेरिका से बातचीत, अब सीधे युद्ध के मैदान में होगा फैसला?
इस्तीफा नहीं दे रहा… IRGC के साथ बढ़ते टकराव के बीच पेजेश्कियन ने तोड़ी चुप्पी; जानें क्या कहा
ईरान में तख्तापलट जैसे हालात? राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सौंपा इस्तीफा, IRGC के साथ छिड़ी सत्ता की भीषण जंग
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
इस अहम पद पर भी थे अलीरेजा अराफी
अलीरेजा गार्जियन काउंसिल के सदस्य भी रहे हैं यह वही काउंसिल है जो संसद द्वारा पारित कानूनों की समीक्षा करती है और चुनावी उम्मीदवारों की वैधता तय करती है, इसके अलावा वे अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पूर्व चेयरमैन और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य भी रह चुके हैं, यह वही संस्था है जो सुप्रीम लीडर की नियुक्ति करती है।
यह भी पढ़ें: इधर ईरान में हुआ खामेनेई का खात्मा…उधर धधक उठा पाकिस्तान, सामने आए PoK-कराची और लाहौर को दहलाने वाले 5 VIDEO
अब तक मारे गए 40 कमांडर
अमेरिका और इजरायल के जॉइंट ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। इजरायल के अनुसार इस हमले में ईरान के लगभग 40 कमांडर मारे गए हैं जिनमें ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अब्दोलरहिम मौसवी भी शामिल हैं।
