खामेनेई की मौत के बाद खतरनाक हुआ ईरान, अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर किया अटैक, ट्रंप की नींद हुई हराम!
Israel-US-Iran War: अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
USS अब्राहम लिंकन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Middle-East Tension: देश के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान और खतरनाक हो गया है। ईरान ने दावा किया है कि रविवार को उसने चार बैलिस्टिक मिसाइलों की मदद से अमेरिकी युद्धपोत पर हमला बोल दिया है। ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ को निशाना बनाया है।
ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA और आईआरजीसी के चौथे बयान के हवाले से दावा किया गया है कि ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी-इजरायली टारगेट्स पर एक्शन लिया है।
एयरक्राफ्ट कैरियर पर दागीं चार बैलिस्टिक मिसाइलें
इसी दौरान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर ‘अब्राहम लिंकन’ को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना निशाना बनया है। हालांकि इस दावे को लेकर अमेरिका की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराएगा पाकिस्तान? सेना प्रमुख का खास संदेश लेकर तेहरान पहुंचे मोहसिन नकवी
सात समंदर पार बजा छत्रपति शिवाजी महाराज का डंका, इजरायल लगाने जा रहा है खास मूर्ति, बनेगा दोस्ती का प्रतीक
इजराइल में स्थापित होगी शिवाजी महाराज की प्रतिमा; जनरल काउंसेल ने किया सीएम फडणवीस से मार्गदर्शन का अनुरोध
‘यह तुम्हारा देश नहीं, हमारा है’, ईरान पर बरसे लेबनानी राष्ट्रपति, हिजबुल्लाह के मिसाइलों हमलों से बढ़ा तनाव
The IRGC in its 4th statement regarding Operation True Promise 4, announced: Following the Iran’s Armed Forces’ actions and the attack on the targets of the US-Israeli enemies, the US military’s aircraft carrier, the Abraham Lincoln, was struck by four ballistic missiles. — IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 1, 2026
‘अब्राहम लिंकन’ पर हमले के बाद क्या बोला IRGC?
US वॉरशिप पर हमला करने के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा, “हमने US एयरक्राफ्ट कैरियर लिंकन को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है।” गार्ड्स ने यह भी चेतावनी दी कि ज़मीन और समुद्र आतंकवादी हमलावरों के लिए तेज़ी से कब्रिस्तान बनते जा रहे हैं। इस बीच, ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाने के बाद रविवार को खाड़ी में हमले फिर से शुरू कर दिए।
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत का बदला लेंगे अराफी? संभाली ईरान के सुप्रीम लीडर की कमान, अब मिडिल ईस्ट में होगा असली घमासान!
UAE के नेवल बेस पर भी ईरान ने किया ड्रोन अटैक
UAE डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि अबू धाबी के एक नेवल बेस पर ईरानी ड्रोन हमले से आग लग गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मिनिस्ट्री ने कहा कि अबू धाबी में अल सलाम नेवल बेस पर एक वेयरहाउस पर दो ईरानी ड्रोन के हमले के बाद आज स्पेशल टीमों ने इस घटना पर कार्रवाई की। हमले में आम लोगों के सामान के दो कंटेनर में आग लग गई थी।
