- Hindi News »
- World »
- Iran Nuclear Bases May Be Attacked America And Israel Made A Plan High Alert Issued
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हो सकता है हमला! अमेरिका-इजरायल ने बनाया प्लान, ‘हाई अलर्ट’ जारी
Israel Iran America Tension: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के संभावित हमले की आशंका के चलते अपने परमाणु ठिकानों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। उसने रक्षा उपायों को मजबूत करते हुए एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप ने इजरायल को रोका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: ईरान को अपने ऊपर संभावित हमले का खतरा महसूस हो रहा है, जिसके चलते उसने अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। इजरायल और अमेरिका द्वारा किसी भी हमले की आशंका को देखते हुए, ईरान ने अपने न्यूक्लियर ठिकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है और एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात कर दिया है। इसकी जानकारी ब्रिटेन के समाचार पत्र ने दी है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस साल ईरान के प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमले की इजरायल की कथित योजना को लेकर जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों की प्रशासन को पहले ही सतर्क कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान लंबे समय से अपनी परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, लेकिन पिछले साल इजरायल द्वारा किए गए पहले हमले के बाद इस प्रक्रिया में और तेजी आई है। यह कदम ईरान ने इजरायल और अमेरिका द्वारा संभावित संयुक्त सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच उठाया है।
क्षेत्र में तनाव चरम पर
अमेरिकी समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित परचिन सैन्य परिसर पर हवाई हमला किया है। वहीं, एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्षेत्र में तनाव चरम पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, लोग हर रात हमले की आशंका जता रहे हैं, और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। यहां तक कि उन स्थानों पर भी सतर्कता बरती जा रही है, जिनके बारे में आमतौर पर जानकारी नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO
Canada Hospital Ants: कनाडा अस्पताल में चींटियों का हमला, ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचीं, सर्जरी हुईं रद्द
Iran US Tension: ईरान अमेरिका तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की भारी उम्मीद, शांति वार्ता तेज
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें…
ईरान कर रहा परमाणु हथियार विकसित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए अपनी ‘अधिकतम दबाव’ (मैक्सिमम प्रेशर) नीति को फिर से लागू किया है। इस नीति के तहत, अमेरिका ने 2015 में ईरान और वैश्विक शक्तियों के बीच हुए परमाणु समझौते से एकतरफा रूप से खुद को अलग कर लिया। अमेरिका का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, जबकि तेहरान ने इन आरोपों को लगातार खारिज करते आ रहा है।
नेतन्याहू करेंगे अपनी योजनाओं को पूरा
दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के साथ समझौते की वकालत की, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने 15 फरवरी को स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ बातचीत से कोई समाधान नहीं निकलेगा। इसके ठीक एक दिन बाद, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश अमेरिका के समर्थन से ईरान के खिलाफ अपनी योजनाओं को पूरा करेगा।
Iran nuclear bases may be attacked america and israel made a plan high alert issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
May 08, 2026 | 04:49 PMपिता सांसद, भाई BJP में…आखिर कैसी है बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी की फैमिली? जानें सियासी सफर
May 08, 2026 | 04:49 PMक्या AI खत्म कर देगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग? जानिए भविष्य में किन स्किल्स वालों की रहेगी सबसे ज्यादा मांग
May 08, 2026 | 04:48 PMइंदौर में पानी की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं को पार्षद ने दी परिवार बढ़ाने की सलाह; VIDEO हुआ वायरल
May 08, 2026 | 04:43 PMसड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 08, 2026 | 04:42 PMसुवेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
May 08, 2026 | 04:38 PMममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है ‘मास्टरप्लान’
May 08, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













