-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Khorramshahr Missile Retaliation Against Us Israel War
ईरान की ‘महाविनाश’ मिसाइल तैयार! तेहरान ने सेट किया अमेरिका के खिलाफ ‘मौत का सिस्टम’
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका ने रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए बदला लेने की धमकी दी है। विश्लेषक बताते हैं कि अब ईरान इस हमले..

ईरान की 'महाविनाश' मिसाइल तैयार, (डिजाइन फोटो)
तेहरान: अमेरिका ने इजरायल-ईरान संघर्ष में शामिल होते हुए रविवार को ईरान के परमाणु स्थलों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों—फोर्डो, नतांज और इश्फहान को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि इन केंद्रों की प्रमुख यूरेनियम संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।
इस हमले के लिए अमेरिका ने अपने सबसे उन्नत और घातक B-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया, जो दुनिया का एकमात्र ऐसा लड़ाकू विमान है जो फोर्डो जैसी भूमिगत परमाणु सुविधाओं को भेद सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, इस ऑपरेशन में 6 बंकर-बस्टर बम गिराए गए, जो गहरे दबे हुए लक्ष्यों को तबाह करने में सक्षम हैं।
अब हो सकता है भयावह हमला
इस हमले के जवाब में ईरान ने अमेरिका की निंदा की है और चेतावनी दी है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान अब अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइलों से प्रतिशोध कर सकता है, जिससे यह संघर्ष और भी भयावह हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
ईरान ने अभी तक अपने हमलों में गदर और इमाद जैसी पुरानी मिसाइलों के अलावा, खेबर शेकन मिसाइल का भी इस्तेमाल किया है। खेबर शेकन एक मध्यम दूरी की सॉलिड फ्यूल मिसाइल है, जो अपनी अत्यधिक गति के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि, इजरायल के लिए सबसे बड़ी चुनौती फत्ताह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो मैक 15 की रफ्तार से उड़ान भरती है और इसे रोकना बेहद मुश्किल है।
ईरान के इन हमलों से इजरायल के प्रमुख शहरों जैसे तेल अवीव, यरुशलम और बेयर शेवा में भारी तबाही हुई है। अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान अपनी खोर्रमशहर मिसाइल भी दाग सकता है, जिससे इजरायल में और भी ज्यादा विनाश हो सकता है।
खोर्रमशहर मिसाइल की ये है खासियत
ईरान की खोर्रमशहर मिसाइल जिसका नाम ईरान ने खोर्रमशहर शहर के नाम पर रखा है। यह एक तरल-ईंधन वाली मिसाइल है, जो 1,500 किलोग्राम तक के वारहेड (विस्फोटक सामग्री) को ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल में मिडकोर्स मार्गदर्शन प्रणाली लगी है, जिसकी मदद से यह उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदलकर लक्ष्य को सटीकता से भेद सकती है। इसकी मारक क्षमता लगभग 2,000 किलोमीटर तक है। इसके अलावा, इसे क्लस्टर बमों (छोटे विस्फोटकों के समूह) से भी लैस किया जा सकता है। बता दें कि इस मिसाइल के परीक्षण का वीडियो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े मीडिया ने पहले ही जारी किया था।
हालांकि, ईरान ने अभी तक किसी भी युद्ध में इस मिसाइल के इस्तेमाल का आधिकारिक दावा नहीं किया है। कुछ विश्लेषकों का मत है कि ईरान इस मिसाइल को रणनीतिक रूप से संभालकर रख रहा था, और अब अमेरिकी हमले के बाद इस्तेमाल करने की संभावना बढ़ गई है।
Iran khorramshahr missile retaliation against us israel war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













