-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Iran Israel Tension Know About Iran Leader Reza Pahlavi Daughter Noor Iman And Farah
ईरान में हुआ तख्तापलट तो कौन संभालेगा सत्ता, रेजा पहलवी की बेटियों के हाथ होगी देश की कमान?
- Written By: अनिल सिंह
इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता डगमगा रही है, तो ईरान की बागडोर किसके हाथ में होगी? यह सवाल उठने लगा है। चलिए जानते हैं रेजा पहलवी कौन हैं? जिनके बारे में चर्चा हो रही है।

रेजा पहलवी की बेटियों के हाथ होगी ईरान की बागडोर, जानें कौन हैं नूर, ईमान और फराह पहलवी
इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता ईरान में डगमगा रही है, अगर ईरान की सत्ता से उन्हें बेदखल किया जाता है, तो फिर ईरान की बागडोर किसके हाथ में होगी? यह चर्चा शुरू हो गई है। इस कड़ी में रेजा पहलवी का नाम सामने आ रहा है। करीब 6 दशक पहले पहलवी परिवार ही ईरान की सत्ता संभाल रहा था। 1967 में रेजा पहलवी को क्राउन प्रिंस घोषित किया गया था। वह दौर ईरान में अशांति का दौर था और उसके बाद एक बड़ा तख्तापलट हुआ जिसके बाद खामेनेई परिवार के हाथ में ईरान की सत्ता चली गई, लेकिन अब एक बार फिर ईरान में सत्ता बदलने का संकेत मिल रहा है।
अमेरिका और इजराइल अयातुल्ला खामेनेई को सत्ता से बेदखल करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। तो वहीं खामेनेई के परिवार में भी अब बगावत की सुर तेज हो गए हैं। ईरान से निर्वासित खामेनेई के भतीजे ने भी इस्लामिक गणराज्य के अंत को शांति का एकमात्र रास्ता बताया है। ईरान में एक बार फिर पहलवी परिवार की वापसी का संकेत मिलने लगा है।
ये भी पढ़ें- ईरान में युद्ध जैसे हालत के बीच तख्तापलट का संकेत, खामेनेई के भतीजे ने की इस्लामिक गणराज्य के खात्मे की बात
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
धू-धू कर जल रहा पुर्तगाल! 30 हजार हेक्टेयर इलाका तबाह, सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगाई
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
कौन हैं रेजा पहलवी
ईरान में इस्लामिक गणराज्य का अगर अंत होता है तो अयातुल्ला खामेनेई के निरंकुश शासन का भी अंत हो जाएगा और ईरान की बागडोर रेजा पहलवी के हाथ लग सकती है। रेजा पहलवी का परिवार पहले ईरान की सत्ता संभालता था वो शाही परिवार था। साल 1967 में रेजा पहलवी को आधिकारिक तौर पर क्राउन प्रिंस घोषित किया गया था, लेकिन उसके बाद अयातुल्ला खामेनेई ने सत्ता पलट कर दिया और शाही परिवार को 1979 में सत्ता छोड़नी पड़ी। 1 साल पहले ही रेजा पहलवी ने 17 साल की उम्र में ही ईरान छोड़ दिया था और वह इस समय अमेरिका में रह रहे हैं। अयातुल्ला खामेनेई के सत्ता से बेदखल होने के बाद का पहलवी परिवार सत्ता में वापसी कर सकता है।
रेजा पहलवी काफी समय से अमेरिका में रह रहे हैं और वह वहां रहने के बावजूद ईरान की स्वतंत्रता के लिए खुलकर आवाज उठाते हुए हर वक्त नजर आते हैं, उन्होंने विदेश में रहकर भी ईरान के विपक्षी समूहों से लगातार संपर्क बनाकर रखा।

रेजा पहलवी के उत्तराधिकारी कौन हैं?
रेजा पहलवी की तीन बेटियां हैं, जो ईरान की सत्ता की बागडोर संभाल सकती हैं।
- नूर पहलवी
- ईमान पहलवी
- फराह पहलवी
नूर पहलवी
नूर पहलवी रेजा की सबसे बड़ी बेटी है, जिसकी उम्र 33 साल है। नूर पहलवी का जन्म अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ। उन्होंने अमेरिका में ही शुरुआती शिक्षा हासिल की। नूर फिलहाल वह न्यूयॉर्क में रहती हैं और वही की एक प्राइवेट कंपनी में वह काम करती हैं। नूर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी बेहद फेमस हैं। 10 लाख के करीब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। रेजा पहलवी की सत्ता में अगर वापसी होती है, तो ईरान की सत्ता की बागडोर संभालने नूर पहलवी का भी अहम रोल होगा।
ईमान और फराह पहलवी
ईमान पहलवी रेजा पहलवी की दूसरी बेटी है, जिसकी उम्र 32 साल है। वह न्यूयॉर्क शहर में रहती हैं और अमेरिकन एक्सप्रेस के लिए काम करती हैं। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन से शादी की है। हाल ही में उनके शादी का समारोह संपन्न हुआ था। वहीं फराह पहलवी कि अगर बात करें तो यह रेजा पहलवी की तीसरी और सबसे छोटी बेटी हैं, जिसकी उम्र 21 साल की है और यह फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रेजा पहलवी का परिवार सत्ता में वापसी करने की और आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनकी बेटियों का ईरान की सत्ता में अहम योगदान हो सकता है। रेजा पहलवी के परिवार की अगर बात करें तो वह हमेशा से ही ईरान में लोकतंत्र की वकालत करते रहे हैं।
Iran israel tension know about iran leader reza pahlavi daughter noor iman and farah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














