-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Halts Iaea Nuclear Monitoring Us Condemns Move
अब ज्यादा दूर नहीं है परमाणु बम, तेहरान से आया चौंकाने वाला अपडेट
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने अचानक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) से अपना सहयोग बंद कर दिया है और साथ ही तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब उसकी परमाणु सुविधाओं पर किसी भी विदेशी निगरानी की इजाजत नहीं दी जाएगी।

तेहरान से आया चौंकाने वाला अपडेट, (डिजाइन फोटो)
वांशिगटन: अमेरिका और इज़रायल द्वारा हाल में किए गए हमलों में ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके प्रतिवाद में तेहरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के साथ सभी तकनीकी और निरीक्षण संबंधी सहयोग को पूरी तरह से रोक दिया है। इसका मतलब है कि अब वैश्विक समुदाय यह नहीं जान सकेगा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को किस दिशा और रफ्तार से आगे बढ़ा रहा है।
ईरान दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल ऊर्जा उत्पादन जैसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है, लेकिन वास्तविकता यह है कि उसके पास पहले से इतना संवर्धित यूरेनियम मौजूद है, जो परमाणु हथियार बनाने की दहलीज तक पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान अब परमाणु बम बनाने से बस एक कदम दूर है, और निगरानी हटने के बाद यह जानना भी असंभव हो गया है कि वह यह आखिरी कदम कब उठाएगा।
दोबारा शुरू करना आसान नहीं
तेहरान ने कहा है कि हालिया अमेरिकी और इज़रायली हमलों के बाद अब अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के निरीक्षकों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती। ऐसे हालात में फिलहाल निगरानी गतिविधियों को दोबारा शुरू करना आसान नहीं है। इस बीच, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संसद द्वारा पारित उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके तहत अब IAEA के साथ सहयोग देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की निगरानी में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
अमेरिका ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे “गैर-जिम्मेदाराना” बताया है और कहा है कि ईरान ने शांति की राह पर लौटने का एक अहम मौका गंवा दिया है। वॉशिंगटन ने यह भी दोहराया कि वह किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
10 धमाके, 13 झटके…कीव में भूकंप या कुछ और? आखिर रूस ने कौन सी मिसाइलें दागीं
मामला है गंभीर
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से वार्ता की तत्काल पहल को सिरे से खारिज कर दिया है। वर्तमान हालात में तेहरान और वॉशिंगटन के बीच किसी तरह की कूटनीतिक बातचीत की संभावना न के बराबर रह गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति इसी तरह बनी रही, तो ईरान का अगला कदम उसे परमाणु बम बनाने के और करीब ले जा सकता है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इस पर कोई आधिकारिक बयान तो नहीं दिया है, लेकिन एजेंसी का कहना है कि वह ईरान से अधिकृत जानकारी मिलने की प्रतीक्षा कर रही है। उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं है कि अब उनके निरीक्षकों को कौन-कौन सी परमाणु स्थलों तक पहुंच दी जाएगी और किन स्थलों तक नहीं।
Iran halts iaea nuclear monitoring us condemns move
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














