ईरान ने अमेरिका के 10 रडार सिस्टम किए तबाह, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये हम तय करेंगे, ट्रंप नहीं
Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। IRGC ने खाड़ी क्षेत्र में 10 अमेरिकी रडार नष्ट करने का दावा करते हुए कहा कि जंग खत्म करने का फैसला अब तेहरान करेगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने अमेरिका के 10 रडार सिस्टम किए तबाह, कॉन्सेप्ट फोटो
IRGC destroys US Radars: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए जंग के मैदान में बड़े नुकसान का दावा किया है। मंगलवार को ‘इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स’ (IRGC) ने घोषणा की कि ईरानी सेना ने फारसी खाड़ी क्षेत्र में तैनात अमेरिका के 10 सबसे आधुनिक रडार सिस्टमों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है। इस दावे के साथ ही ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी धमकियों के आगे घुटने टेकने वाला नहीं है।
तेहरान तय करेगा युद्ध का अंत
IRGC के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि मौजूदा युद्ध का अंत कब और कैसे होगा, यह वाशिंगटन तय नहीं करेगा, बल्कि इसका फैसला तेहरान की धरती से होगा। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के साथ जारी युद्ध बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। नैनी ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी प्रशासन अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए शांति की झूठी उम्मीदें जगा रहा है।
गोला-बारूद की कमी का दावा
ईरानी जनरल ने अमेरिकी अधिकारियों को संबोधित करते हुए सनसनीखेज दावा किया कि अमेरिका का गोला-बारूद का भंडार तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप इस युद्ध से बाहर निकलने का कोई ऐसा रास्ता बेसब्री से तलाश रहे हैं, जिससे आपकी इज्जत बची रहे। आप अमेरिकी लोगों को सच क्यों नहीं बताते? ईरान का आरोप है कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका का पूरा सैन्य ढांचा ध्वस्त हो चुका है और बड़ी संख्या में उनके महंगे ड्रोन ईरानी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
South Sudan Plane Crash: दक्षिणी सूडान में भीषण विमान हादसा, पायलट समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत
सुलग उठा अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर! पाक सेना के हमले में कुनार प्रांत में 3 की मौत, 45 लोग घायल
US के पास नहीं है कोई एग्जिट प्लान, ईरान जंग पर जर्मन चांसलर ने ट्रंप को को सुनाई खरी-खरी
ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ी टेंशन! अब ‘होर्मुज’ पर सेना तैनात करेगा तेहरान, ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
तेल की कीमतों और ट्रंप की रणनीति
दूसरी ओर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ देशों पर से तेल प्रतिबंध हटा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने एक तरफ युद्ध जल्द खत्म होने की बात कही है, तो दूसरी तरफ ईरान पर और अधिक घातक हमले करने के संकेत भी दिए हैं। ट्रंप का यह विरोधाभासी रुख उनकी उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है जिसमें वे घरेलू स्तर पर तेल की महंगाई को कम करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:- ईरान जंग से बैकफुट पर ट्रंप! 10 दिन में फूंके 10 अरब डॉलर, अब अमेरिका तलाश रहा सुलह का रास्ता
युद्ध के 10 दिन और बढ़ता तनाव
बता दें कि अमेरिका-इजरायल सैन्य गठबंधन द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किए हुए अब 10 दिन बीत चुके हैं। ईरान ने इसे ‘बिना किसी उकसावे के किया गया हमला’ करार दिया है। जहाँ ट्रंप प्रशासन इसे एक संक्षिप्त सैन्य कार्रवाई के रूप में देख रहा था, वहीं ईरान के रक्षात्मक हमलों और रडार प्रणालियों को निशाना बनाने के दावों ने इस जंग को एक लंबी और अनिश्चित दिशा में मोड़ दिया है।
