-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- International Holocaust Remembrance Day 2025 World Was Shocked By The Genocide Of The Jews
वो दिन जब यहूदियों के नरसंहार से दहल गयी थी दुनिया, जानिए 80 साल पहले की खौफनाक घटना
- Written By: अमन उपाध्याय
International Holocaust Remembrance Day 2025: साल 2025 में द्वितीय विश्व युद्ध और होलोकॉस्ट की समाप्ति के 80 वर्ष पूरे हो गए। इस भयावह घटनाओं के बाद, विश्व ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की और मानवाधिकारों को सुनिश्चित..

अंतर्राष्ट्रीय नरसंहार स्मरण दिवस 2025, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: आज, 27 जनवरी 2025 को, दुनिया अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस मना रही है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों द्वारा किए गए यहूदी नरसंहार के पीड़ितों की याद में मनाया जाता है। हर साल इस अवसर पर उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने नाजी शासन की क्रूरता का सामना किया।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय, नाजी जर्मनी और उनके सहयोगियों ने लाखों यहूदियों का निर्ममता से सफाया कर दिया था। यह मानव इतिहास की सबसे भयानक घटनाओं में से एक है, जिसे याद कर आज भी दिल दहल उठता है। इस दिन का उद्देश्य न केवल पीड़ितों को याद करना है, बल्कि मानवता को यह सिखाना भी है कि ऐसे भयंकर अपराध दोबारा न हों।
द्वितीय विश्वयुद्ध में यहूदियों का भीषण नरसंहार
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1941 से 1945 के बीच नाजी जर्मनी ने यूरोप में 60 लाख यहूदियों की हत्या कर दी थी। इस त्रासदी को होलोकॉस्ट के नाम से जाना जाता है। इस त्रासदी के बाद इजराइल ने बड़ी संख्या में यहूदियों को अपने देश में शरण दी।
सम्बंधित ख़बरें
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Syria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
Iran War Deaths: ईरान जंग में इजराइल और अमेरिका से भी ज्यादा भारतीयों की मौत, भारतीय कामगारों में खौफ
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि युद्ध के समय हंगरी में करीब 9 लाख यहूदी निवास करते थे। हालांकि, हंगरी की सरकार नाजी जर्मनी की सहयोगी थी। जब सोवियत सेना हंगरी की ओर बढ़ने लगी, तो नाजियों ने मार्च 1944 में हंगरी पर आक्रमण कर दिया। इसका मकसद यह था कि हंगरी की सरकार मित्र राष्ट्रों के साथ कोई अलग शांति समझौता न कर सके। इस घटना ने यहूदियों के खिलाफ अत्याचार को और बढ़ा दिया।
होलोकॉस्ट के 80 साल
इस साल 2025 में द्वितीय विश्व युद्ध और होलोकॉस्ट की समाप्ति के 80 साल पूरे हो गए। 80 साल पहले, इन भयावह घटनाओं के बाद, विश्व ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की और मानवाधिकारों को सुनिश्चित करते हुए शांति और सम्मान से रहने का वादा किया। इस ऐतिहासिक वर्ष को विशेष मान्यता देने के लिए, होलोकॉस्ट और संयुक्त राष्ट्र आउटरीच कार्यक्रम ने 2025 के लिए “सम्मान और मानवाधिकार के लिए नरसंहार स्मरण ” ( Holocaust Remembrance for Dignity and Human Rights) विषय चुना है। यह विषय वर्तमान समय में होलोकॉस्ट स्मरण की अहमियत को रेखांकित करता है, जब मानव गरिमा और अधिकारों पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस की घोषणा
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1 नवंबर 2005 को अपने 42वें पूर्ण सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस सत्र में 27 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय होलोकॉस्ट स्मरण दिवस के रूप में मान्यता दी गई। इस दिन का चयन होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और उनकी याद में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
यरुशलम का ‘याद वाशेम’ म्यूजियम
यरुशलम में स्थित होलोकॉस्ट स्मारक म्यूजियम ‘याद वाशेम’ नाजी अत्याचारों और उसके कारण हुए जनसंहार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इजराइल के आधिकारिक स्मारक के आंकड़ों के अनुसार, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हंगरी में नाजियों और उनके सहयोगियों ने केवल 10 महीनों में 5 लाख 68 हजार यहूदियों की हत्या की थी।
International holocaust remembrance day 2025 world was shocked by the genocide of the jews
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














