- Hindi News »
- World »
- International Alert Travel Warning High Risk Advisory Singapore Other Countries
इंटरनेशनल अलर्ट ने मचाया हड़कंप! ट्रैवल प्लान करें कैंसिल, सिंगापुर समेत इन देशों ने जारी की हाई रिस्क एडवाइजरी
Travel advisory: भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और गहराता जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सिंगापुर, अमेरिका, और ब्रिटेन सहित कई देशों ने अपने नागरिकों..
- Written By: अमन उपाध्याय

सांकेतिक फोटो, ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: बुधवार को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी अड्डों पर सटीक मिसाइल हमले कर उन्हें नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिंगापुर और अमेरिका जैसे कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी चेतावनी (ट्रैवल एडवाइजरी) जारी की है। इन देशों ने अपने लोगों को भारत-पाकिस्तान के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा हालात तनावपूर्ण हैं। इसलिए उसने सिंगापुर के नागरिकों को सुझाव दिया है कि वे जम्मू-कश्मीर (भारत) और पूरे पाकिस्तान की गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करें। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि भारत-पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों में यात्रा कर रहे लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी यात्रा सलाह में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान में रह रहे सिंगापुर के नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। मंत्रालय ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने, स्थानीय समाचारों पर ध्यान देने और स्थानीय प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट
पाकिस्तान में हालात को देखते हुए अमेरिका सहित कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने पाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को तुरंत संघर्ष प्रभावित इलाकों से निकलने की सलाह दी है। दूतावास का कहना है कि भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। स्वीडन, ब्रिटेन और अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने या जल्द से जल्द वहां से निकलने की चेतावनी दी है।
सीमा क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह
इन देशों द्वारा जारी की गई चेतावनी में कहा गया है कि उन्हें भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई सैन्य कार्रवाई की जानकारी है। हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आस-पास के इलाकों की यात्रा से बचने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी में यह भी बताया गया है कि कुछ हवाई मार्ग बंद कर दिए गए हैं और कई उड़ानें रद्द की गई हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे संघर्ष वाले क्षेत्रों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और पूरी सतर्कता बरतें।
International alert travel warning high risk advisory singapore other countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














