VIDEO: इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 16 की मौत; कई अब भी लापता
Indonesia Flood News: इंडोनेशिया में तेज बारिश के बाद आई फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indonesia News In Hindi: इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में सोमवार तड़के आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) और भूस्खलन की घटनाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, इस आपदा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
बीएनपीबी ने बताया कि यह आपदा सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे (स्थानीय समय) सिटारो आइलैंड्स रीजेंसी में कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गईं जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई।
चार जिलों में भारी नुकसान
एजेंसी के मुताबिक, इस आपदा से चार जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। कुल 148 घर प्रभावित हुए हैं जिनमें से सात घर पूरी तरह तबाह हो गए 29 घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है जबकि 112 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा पांच घर तेज बहाव में बह गए।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
सोमवार दोपहर तक अधिकांश इलाकों में बाढ़ का पानी उतर गया लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं अब भी बाधित हैं। कई इलाकों का संपर्क कट गया है खासकर ईस्ट सियाउ और साउथ ईस्ट सियाउ उप-जिलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है।
देखें Video-
This afternoon, a major landslide and flash flood hit Dedalu Village in Lut Tawar District, Central Aceh Regency, Indonesia. pic.twitter.com/pqN83T8OHH — Weather Monitor (@WeatherMonitors) January 5, 2026
राहत शिविरों में रह रहे लोग
बीएनपीबी के डेटा और सूचना केंद्र के प्रमुख अब्दुल मुहारी ने मंगलवार दोपहर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस आपदा में 22 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। वहीं, करीब 682 लोग फिलहाल अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- US ऑपरेशन में फर्स्ट लेडी बुरी तरह घायल, आंखों में चोट, पसली भी टूटी; सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर
प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, 35 परिवारों के कुल 108 लोग विस्थापित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, जिसमें स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीमें और स्वयंसेवक जुटे हुए हैं।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
इंडोनेशिया में बरसात के मौसम के दौरान फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं आम हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 5 जनवरी से 18 जनवरी तक 14 दिनों के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
