अमेरिका में भारतीयों का दबदबा, प्रवासियों में सबसे ज्यादा कमाने वाले, पाक-बांग्लादेश खैरात पर निर्भर

US Reports: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान, भूटान, चीन, बांग्लादेश समेत कई देशों की सूची जारी की है। इसमें इन देशों के प्रवासियों को मिलने वाली कल्याण और सहायता की दरों को उजागर किया गया है।
Indians dominate the US, earning the most among immigrants, while Pakistan and Bangladesh rely on charity
अमेरिका में प्रवासियों में सबसे ज्यादा पैसे कमा रहे भारतीय। इमेज-एआई
Published on
Updated on

Immigrants Welfare Recipient Rates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक सूची सार्वजनिक की। इसमें उन देशों का जिक्र है, जिनसे अमेरिका आने वाले प्रवासियों को सरकारी कल्याण और सहायता योजनाओं का लाभ मिलता है। खास बात रही कि इस सूची में पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान जैसे देशों के नाम शामिल हैं, लेकिन भारत का जिक्र नहीं है।US

इमिग्रेंट्स वेल्फेयर रिसिपिएंट रेट्स बाय कंट्री ऑफ ओरिजिन नाम से जारी लिस्ट में दुनिया के 120 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। ट्रंप ने आंकड़े अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किए। चार्ट में बताया है कि अलग-अलग देशों से आए कितने प्रतिशत प्रवासी परिवार अमेरिका में किसी-न-किसी तरह की सरकारी सहायता प्राप्त कर रहे।

सबसे ज्यादा बांग्लादेश के परिवार वेलफेयर पर निर्भर

आंकड़ों के मुताबिक बांग्लादेश से आने वाले प्रवासी परिवारों में सबसे अधिक यानी 54.8% परिवार सहायता योजनाओं पर निर्भर हैं। इसके बाद यूक्रेन (42.7%), पाकिस्तान (40.2%), नेपाल (34.8%) और चीन (32.9%) का नंबर आता है। इस लिस्ट में इजराइल/ फलस्तीन (25.9%) और एशिया के अन्य वर्गीकृत या गैर निर्दिष्ट देशों का उल्लेख किया गया है, लेकिन इतने बड़े प्रवासी समुदाय के बावजूद भारत का नाम इस लिस्ट से नदारद है।

भारतीय प्रवासी परिवार 1,51,200 अमेरिकी डॉलर

2023 के आंकड़ों के अनुसार भारतीय प्रवासी मुखिया वाले परिवारों की औसत वार्षिक आय 1,51,200 अमेरिकी डॉलर रही। यह आंकड़ा समूचे एशियाई मूल के परिवारों की औसत आय (1,05,600 डॉलर) से काफी अधिक है। दिलचस्प बात है कि प्रवासी भारतीय परिवारों की औसत आय, अमेरिका में जन्मे भारतीय मूल के परिवारों से अधिक पाई गई, जहां प्रवासी भारतीय परिवारों की आय औसतन 1,56,000 डॉलर रही। अमेरिकी मूल के भारतीय परिवारों की औसत आय 1,20,200 डॉलर थी।

व्यक्तिगत आय के मामले में भी भारतीय आगे

व्यक्तिगत आय के मामले में भारतीय-अमेरिकी अन्य एशियाई समुदायों से आगे हैं। प्यू के मुताबिक 2023 में 16 साल और उससे अधिक उम्र के भारतीय अमेरिकियों की औसत वार्षिक व्यक्तिगत आय 85300 डॉलर रही। एशियाई समुदाय की कुल औसत आय 52400 डॉलर थी।

अमेरिका में एशियाई लोगों में भारतीय मूल के लोग सबसे ज्यादा

विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी बड़ी वजह भारतीय-अमेरिकियों की मजबूत आर्थिक स्थिति है। प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में प्रमुख जातीय समूहों में भारतीय-अमेरिकियों की औसत घरेलू आय सबसे अधिक है। बता दें, भारतीय मूल के लोग अमेरिका में एशियाई समुदाय का दूसरा सबसे बड़ा समूह हैं और कुल एशियाई आबादी का 21% हिस्सा बनाते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com