ट्रंप को एक साल में मिला 18 हजार करोड़ का चंदा, इन 8 देशों ने लुटाए पैसे

Donald Trump Presidency: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ट्रंप ने कई देशों के साथ बड़ी डील्स कीं, जिससे उनके कारोबार को सीधा फायदा हुआ है।
Trump received 18,000 crore rupees in donations in one year, from these 8 countries
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Trump Donations: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को 1 साल पूरा होने को है। पिछले साल 20 जनवरी को ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ट्रंप का दूसरा कार्यकाल सुर्खियों में है। टैरिफ से वीजा नीति, अवैध प्रवासी और सीजफायर जैसे कई मुद्दों को लेकर ट्रंप चर्चा में रहे हैं। अब ट्रंप को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने पिछले 1 साल में कई देशों से बड़ी डील्स की हैं। इसका सीधा असर ट्रंप के कारोबार पर दिखा है। रियल एस्टेट से क्रिप्टो करेंसी, एआई, डिफेंस, वित्त निवेश कंपनियों और तकनीकी क्षेत्र में ट्रंप और उनके परिवार का कारोबार फैला है। बतौर राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर इन क्षेत्रों को समर्थन देते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 1 साल के कार्यकाल में ट्रंप टीम ने लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का चंदा लिया है।

चंदा देने वाले 100 लोगों ने व्हाइट हाउस में डिनर भी किया

346 लोगों ने 2.5 लाख डॉलर से अधिक का चंदा दिया। इसकी कुल राशि 50 करोड़ डॉलर है। चंदा देने वालों में से 100 लोगों ने व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ डिनर किया। डोनाल्ड ट्रंप के साथ विदेश यात्राएं भी कीं। दानदाताओं में सुंदर पिचाई और सत्या नडेला जैसे भारतीय मूल के बिजनेसमैन समेत 200 लोगों को ट्रंप के कई फैसलों से सीधा फायदा हुआ है।

इन 8 देशों ने लुटाया पैसा

  • कतर ने ट्रंप को आलीशान बोइंग जेट दिया। कतर में ट्रंप-ब्रांडेड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम से ट्रंप फैमिली को लाइसेंसिंग फीस में फायदा मिला।
  • UAE ने दुबई समिट में वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल से 16600 करोड़ के स्टेबलकॉइन खरीदे। इससे ट्रंप फैमिली को करोड़ों का फायदा हुआ। अमेरिका ने UAE को एनवीडिया चिप्स बेचने की मंजूरी दी। इससे अमेरिका को AI में होगा फायदा होगा।
  • वियतनाम में ट्रंप फैमिली के गोल्फ और होटल प्रोजेक्ट से ब्रांडिंग के जरिए करोड़ों का मुनाफा कमाया।
  • अल्बानिया में अमेरिका के लग्जरी होटल प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली, जो अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप से जुड़ा है।
  • ओमान और मालदीव में ट्रंप-ब्रांडेड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स से लाइसेंसिंग और ब्रांडिंग फीस में मुनाफा कमाया है।
  • दक्षिण करिया में डेटा सेंटर निवेश और हॉवर्ड लुटनिक फर्म से ट्रंप फैमिली को करोड़ों का मुनाफा हुआ है।
  • सऊदी अरब में ट्रंप के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर बात हुई। नवंबर 2025 में क्राउन प्रिंस और ट्रंप के बीच बैठक हुई, उसका सीधा फायदा ट्रंप-ब्रांडेड प्रोजेक्ट को मिलने की संभावना है।
Navbharat Live
navbharatlive.com