टोरंटो में दिनदहाड़े हत्या, मॉल पार्किंग में भारतीय मूल के IT प्रोफेशनल को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
Indian Origin Man Shot Dead Toronto: कनाडा के टोरंटो में एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में भारतीय मूल के युवक चंदन कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इसे 'टारगेटेड' हमला मान रही।
- Written By: अमन उपाध्याय
टोरंटो में सरेआम कत्ल, सांकेतिक फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Canada Shooting Indian Origin Man Dead: कनाडा के टोरंटो से एक बेहद दिल दहला देने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें भारतीय मूल के 37 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पार्किंग में लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही टोरंटो पुलिस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान चंदन कुमार राजा नंदकुमार के रूप में की है जो ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर के निवासी थे।
मॉल पार्किंग में ‘टारगेटेड’ हमला
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार (8 फरवरी 2026) को दोपहर लगभग 3:31 बजे हुई। टोरंटो के रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित वुडबाइन शॉपिंग सेंटर की पार्किंग में अचानक गोलीबारी की सूचना मिली। घटना के बाद हमलावर एक वाहन में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल की तस्वीरों में एक सफेद रंग की एसयूवी (SUV) दिखाई दे रही है जिसकी विंडशील्ड पर गोलियों के निशान हैं और ड्राइवर की तरफ की खिड़की पूरी तरह टूटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
6 साल पहले कर्नाटक से गए थे कनाडा
मृतक चंदन कुमार मूल रूप से भारत के कर्नाटक राज्य के रहने वाले थे। वे पेशे से एक आईटी प्रोफेशनल थे और पिछले छह वर्षों से कनाडा में रहकर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना इस साल टोरंटो में दर्ज की गई तीसरी हत्या है।
यह भी पढ़ें:- समंदर में चीखें, फिर सन्नाटा… लिबिया के पास डूबी प्रवासियों की नाव, 53 लोगों की दर्दनाक मौत
सुरक्षा को लेकर चिंता
पुलिस इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यस्त मॉल में इस तरह की गोलीबारी जनता की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। पुलिस ने इसे एक ‘टारगेटेड’ यानी जानबूझकर की गई हमला माना है हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और गवाहों की तलाश कर रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।
