Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल

Ayodhya Ram Mandir Trust: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया वीडियो सामने आया। ट्रस्ट पर पहले से जानकारी होने और FIR में देरी को लेकर नए सवाल उठ रहे हैं।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 28, 2026 | 11:01 PM

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोपी अविनाश शुक्ला (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या में भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 5 जून का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ पुलिस जवानों के साथ अविनाश शुक्ला नजर आ रहा है। उसके साथ एक काले रंग का बैग भी है। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या मंदिर के चढ़ावा में हेरफेर की जानकारी ट्रस्ट को पहले से थी?

ट्रस्ट की भूमिका पर उठे सवाल

बताया जा रहा है जानकारी सामने आने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी पांच जून को ही आरोपियों से करीब 58 लाख रुपये बरामद कर लिया था। बाकी पैसे बैंक खातों से निकालकर आरोपियों ने 8 जून को दे दिए थे। इस घटना के बाद भी ट्रस्ट के पदाधिकारी FIR न दर्ज कराने के कारण लगातार निशाने पर हैं। इसके बाद से ही ट्रस्ट की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

राम मंदिर में चंदा चोरी केस से जुड़ा CCTV बताया जा रहा है… 5 जून- मंदिर की टीम और पुलिस उस दिन अविनाश शुक्ला के घर पहुंची थी। जब बाहर आए तो हाथ में काला बैग था। कुछ लोगों का दावा है कि बैग में पैसा था जो उनके घर मिला। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है pic.twitter.com/9AHsT9NtGC — Romita Tiwari (@romita_tiwari) June 28, 2026

सम्बंधित ख़बरें

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO

यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत

‘जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे अयोध्या की बात करते हैं’, अखिलेश यादव को सीएम योगी ने दिखाया आइना

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! पेपर लीक और नौकरियों पर सरकार को घेरा, बोले-‘सत्ता में आए तो बदल देंगे सिस्टम

आरोपियों से की गई थी बरामदगी

बताया जा रहा है कि मंदिर में चढ़ावे के चोरी का मामला बाद में भले ही सार्वजनिक रूप से बाहर आया, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी पहले ही हो गई थी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने 5 जून को ही आरोपियों के घर से रकम बरामद कर ली थी। इस बीच पहले ही दिन करीब 58 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

SIT जांच में 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने बड़ा खुलासा किया है। SIT की शुरुआती जांच में अब तक 40 लोगों के सीधे तौर पर शामिल होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान लगभग 40 लोगों संदिग्ध पाए गए हैं। इसमें कंट्रोल रूम के प्रभारी से लेकर तैनात कर्मी, पुलिस और पीएसी के जवान, काउंटिंग रूम के बाहर पहरा देने वाले निजी सुरक्षाकर्मीभी शामिल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

इस खुलासे के बाद अब सभी लोगों की भूमिका पर अलग-अलग जांच शुरू हो गई है। SIT जांच से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों का वर्गीकरण किया जा रहा है। मामले में संलिप्तता पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Ayodhya ram mandir donation theft new video raises questions on trust avinash shukla

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 11:01 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Latest News
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.