-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Indian American Citizens Express Grief Over Ahmedabad Plane Crash
अहमदाबाद विमान हादसे से हर नागरिक दुखी, ह्यूस्टन में भारतीय-अमेरिकियों की आंखें हुईं नम
- Written By: Saurabh Pal
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से हजारों परिवारों में मातम का माहौल है। इस हादसे से पूरा देश दुखी है। वहीं दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले भारतीय भी दुखी हैं।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश (फोटो-सोशल मीडिया)
ह्यूस्टनः अहमदाबाद एयर इंडिया के विमान क्रैश से न केवल भारत को सदमा पहुंचा है, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीय भी दुखी हैं। इस हादसे में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 241 की मौत हो गई, केवल व्यक्ति जिंदा बच पाया। मृतकों में 169 भारतीय, 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। भारतीय-अमेरिकियों ने अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
प्रवासी समुदाय के कई लोगों के लिए यह त्रासदी केवल सात संमदर पार खबरों की सुर्खियां नहीं, बल्कि व्यक्तिगत क्षति जैसी है। ‘इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन’ के संस्थापक सचिव जगदीप अहलूवालिया ने कहा कि इस त्रासदी के घाव बहुत गहरे हैं।
ह्यूस्टन में भारतीय प्लेन हादसे से दुखी
सम्बंधित ख़बरें
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
पहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अहलूवालिया ने पीटीआई से कहा कि मैंने पिछले साल ह्यूस्टन और गुजरात के बीच व्यापारिक संबंध बनाने में मदद करने के लिए अहमदाबाद की यात्रा की थी। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ हैं। ह्यूस्टन में गुजरात से आए भारतीयों की बड़ी आबादी है। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले पेशेवरों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। अहमदाबाद में पले-बढ़े और बाद में ह्यूस्टन में चिकित्सक के रूप में सेवाएं देने वाले डॉ. पटेल ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। मैंने वहां (अहमदाबाद) मेडिकल की पढ़ाई की थी। सभी 242 यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
खतरे में एयर इंडिया की उड़ानें! ईरान-इजरायल संघर्ष से एयर स्पेस हुए बंद, इन विमानों को किया डायवर्ट
नासा के पूर्व इंजिनियर ने दुख व्यक्त किया
नासा की पूर्व इंजीनियर एवं स्थानीय अधिवक्ता डॉ. वीणा अंबरदार ने कहा कि इस घटना ने पूरे समुदाय को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से ह्यूस्टन में हर वो व्यक्ति दुखी है जो अहमदाबाद से अपने परिवार, दोस्तों या पिछली यात्राओं के माध्यम से जुड़ा है। हमारी संवेदनाएं हर शोक संतप्त परिवार और चौबीसों घंटे काम करने वाली मेडिकल टीमों के साथ हैं। ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ के कार्यकारी निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, अहमदाबाद में हुई यह त्रासदी हृदयविदारक है। हम यात्रियों के परिवारों, मेडिकल छात्रों के लिए प्रार्थना करते हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Indian american citizens express grief over ahmedabad plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














