- Hindi News »
- World »
- India Us Relations White House Says India Us Likely To Move Forward On Set Of Initiatives In 2022
भारत और अमेरिका के 2022 में कई पहलों पर आगे बढ़ने की उम्मीद: व्हाइट हाउस
- Written By: सुभाष यादव

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने, जलवायु परिवर्तन, चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों समेत व्यापक पहलों पर साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले सितंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्हाइट हाउस में मेजबानी की थी और उनकी बैठक का मकसद अमेरिका-भारत संबंधों के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू करना था।
उस समय, दोनों नेताओं ने अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को लेकर अपने साझा दृष्टिकोण को साझा किया था और हम इस साल निकटता से मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”साकी से 2022 में भारत और अमेरिका के संबंधों के संदर्भ में बाइडन प्रशासन के एजेंडे पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘आप उम्मीद कर सकते हैं कि हमारी सरकारें वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सहयोग से लेकर, जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास तेज करने, द्विपक्षीय तरीके से और क्वाड के जरिए काम करने, व्यापार एवं निवेश में सहयोग बढ़ाने, साइबर और नई एवं उभरती प्रौद्योगिकी तक व्यापक पहलों में आगे बढ़ेंगीं।”
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा शुरू, पीएम मोदी से करेंगे खास मुलाकात
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
साकी ने कहा, ‘‘हम हमेशा की तरह वार्ता जारी रखेंगे, हम हमारे लोगों के बीच गहरे संबंधों और हमारे संबंधों के आधार हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। निस्संदेह, हम यहां से संबंधों को आगे बढ़ाएंगे।” भारत के साथ लगती सीमा पर चीन के आक्रामक व्यवहार संबंधी एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका हालात पर लगातार नजर रख रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम हालात पर निकटता से नजर रख रहे हैं। हम इन सीमा विवादों के वार्ता के जरिए तथा शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। हम इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि हम क्षेत्र में चीन के व्यवहार को किस प्रकार देखते हैं। हमारा मानना है कि यह अस्थिर करने वाला हो सकता है और हम अपने पड़ोसियों को डराने की चीन की कोशिश से चिंतित हैं।” साकी ने कहा, ‘‘हम इस मामले पर अपने साझेदारों के साथ खड़े रहेंगे।”(एजेंसी)
India us relations white house says india us likely to move forward on set of initiatives in 2022
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













