-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Us Outline Next Steps In Space Cooperation
भारत और अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग के लिए आएंगे एक साथ, तैयार की अगले कदमों की रूपरेखा
- Written By: साक्षी सिंह
मानव अंतरिक्ष उड़ान, संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण और बढ़ती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरिक्ष कंपनियों के बीच वाणिज्यिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है।

भारत और अमेरिका के दोनों देशों का झंडा
वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने अंतरिक्ष सहयोग में अगले कदमों की रूपरेखा तैयार की है। जिसमें मानव अंतरिक्ष उड़ान, संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण और बढ़ती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरिक्ष कंपनियों के बीच वाणिज्यिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है।
व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में ह्यूस्टन में 17 दिसंबर को एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें अमेरिका के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर, उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा शामिल हुए। व्हाइट हाउस ने एक तथ्य-पत्र में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जून 2023 में ‘अंतरिक्ष सहयोग के सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने’ के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
ताइवान में निर्माणाधीन इमारत में लगी भीषण आग, नौ लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत के आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देश नागरिक, सुरक्षा और वाणिज्यिक अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण बिंदु पर पहुंचे।उसने कहा इसमें मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान, संयुक्त अंतरिक्ष अन्वेषण और बढ़ती अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी और भारतीय अंतरिक्ष कंपनियों के बीच वाणिज्यिक साझेदारी को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता शामिल है।
ह्यूस्टन की अपनी यात्रा के तहत फाइनर और कैंपबेल ने दोनों देशों की बढ़ती अंतरिक्ष साझेदारी को और मजबूत करने के लिए नये अवसरों की पहचान करने के वास्ते राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन नासा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और अंतरिक्ष उद्योग की दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
उन्होंने पिछले कुछ महीनों की उपलब्धियों पर विचार किया और भारत-अमेरिका साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नये कदमों की रूपरेखा तैयार की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर भारतीय और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के बीच पहले संयुक्त अभियान के लिए नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में प्रशिक्षण के वास्ते इसरो के दो अंतरिक्ष यात्रियों का चयन शामिल है और एक्सिओम स्पेस इस मिशन के प्रदाता के रूप में काम करेगा।
अमेरिका ने की नई जलवायु कार्ययोजना की घोषणा, कम करने होंगे 61-66 प्रतिशत ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन
अगले साल की शुरुआत में एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण भारत-अमेरिका अंतरिक्ष साझेदारी और अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। व्हाइट हाउस के मुताबिक, फाइनर और कैंपबेल अंतरिक्ष में स्थितिजन्य जागरूकता, उपग्रह प्रौद्योगिकी तथा अंतरिक्ष प्रक्षेपण एवं अन्वेषण को आगे बढ़ाने पर केंद्रित अमेरिकी और भारतीय स्टार्टअप के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक नये अंतरिक्ष नवाचार पुल के निर्माण के उपाय तलाशने पर सहमत हुए। (एजेंसी)
India us outline next steps in space cooperation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














