- Hindi News »
- World »
- India Talks Us Tariff Relief Trump Policy Started Results Jamieson Greer
भारत समेत 50 देशों ने Tariff में राहत के लिए अमेरिका से की बात, ट्रंप की नीति से दिखने लगा असर- जैमीसन ग्रीर
Trump Tariff: ट्रंप की सख्त व्यापार नीतियों का असर अब साफ दिखने लगा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ने ग्रीर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा घोषित व्यापार में राष्ट्रीय आपातकाल का सकारात्मक असर दिखने लगा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

डोनाल्ड ट्रंप व अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त व्यापार नीतियों का असर अब वैश्विक मंच पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने सीनेट की वित्त समिति को बताया कि भारत सहित करीब 50 देशों ने टैरिफ और व्यापार बाधाओं में राहत के लिए अमेरिका से संपर्क किया है। ग्रीर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा घोषित ‘व्यापार में राष्ट्रीय आपातकाल’ का सकारात्मक असर दिखने लगा है और देश का व्यापार घाटा कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया।
ग्रीर ने कहा कि अमेरिका का कृषि टैरिफ औसतन 5 प्रतिशत है जबकि भारत का औसत टैरिफ 39 प्रतिशत है। यही असमानता दशकों से व्यापार घाटे और विनिर्माण क्षेत्र की गिरावट का कारण रही है। उन्होंने दावा किया कि अर्जेंटीना, वियतनाम, इजरायल और भारत जैसे देश अब अपने टैरिफ घटाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
व्यापार घाटे पर सीधा वार
ग्रीर ने कहा कि अमेरिका 1994 से अब तक 5 मिलियन नौकरियां और 90,000 फैक्ट्रियां खो चुका है। यहां तक कि कृषि क्षेत्र, जिसमें अमेरिका पहले लाभ में था, वह भी घाटे में चला गया है। उन्होंने इसे असमान वैश्विक व्यापार नीतियों का परिणाम बताया। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा स्टील, एल्युमिनियम, ऑटो और उनके पार्ट्स पर सख्त टैरिफ लगाना इसी असंतुलन को संतुलित करने का प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
व्यापार घाटा अमेरिका के लिए सबसे बड़ी समस्या- जैमीसन ग्रीर
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने सीनेट की वित्त समिति के सामने टैरिफ नीति का बचाव करते हुए कहा कि व्यापार घाटा देश की बड़ी समस्या है। उन्होंने बताया कि 1994 से अब तक अमेरिका ने 5 मिलियन नौकरियां और 90,000 फैक्ट्रियां खो दी हैं और 2024 में व्यापार घाटा 1.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। सीनेटर विडेन के सवाल पर ग्रीर ने बताया कि इसी के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में व्यापार में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है ताकि घाटा कम किया जा सके और घरेलू उद्योग को फिर से मजबूत किया जा सके।
बाजार में असमंजस, लेकिन सरकार आश्वस्त
ग्रीर ने माना कि शेयर बाजारों में इस नीति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। मंगलवार को एसएंडपी 500 और नैस्डैक में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि डाउ जोंस ने दिन की सारी बढ़त खो दी।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बावजूद सरकार का मानना है कि यह नीति सिर्फ दबाव की रणनीति नहीं, बल्कि स्थायी सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है। ग्रीर ने कहा कि अमेरिका बातचीत को तैयार है, लेकिन उद्देश्य स्पष्ट है—विनिमय में समानता और घरेलू विनिर्माण को पुनर्जीवित करना।
India talks us tariff relief trump policy started results jamieson greer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













