UN में अफगानिस्तान के समर्थन में खुलकर आया भारत! एयर स्ट्राइक पर लगाई क्लास, मुंह देखता रह PAK
India Pakistan UNSC Meeting: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की, इसे अफगान संप्रभुता का उल्लंघन बताया और अफगान लोगों के लिए सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया।
- Written By: अक्षय साहू
UN में भारत ने किया अफगानिस्तान का समर्थन (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Slams Pakistan in UNSC: भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कड़ी आलोचना की है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद में इस घातक हमले को अफगान नागरिकों की मौत का कारण बताते हुए अफगानिस्तान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करार दिया।
उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके साथ ही, भारत ने अफगानिस्तान को लगातार मानवीय सहायता भी प्रदान की है और यह जारी है। भारतीय दूत ने बताया कि भारत और अफगानिस्तान के बीच विकास सहयोग लगभग 3 अरब डॉलर से अधिक का है, जो नई दिल्ली की अफगान लोगों के प्रति अटूट समर्थन को प्रदर्शित करता है।
पाकिस्तानी हमले में गई आम लोगों की जान
भारतीय दूत ने खास तौर पर 17 अक्टूबर 2025 को पक्तिका प्रांत में हुए पाकिस्तान के हवाई हमले का उल्लेख किया, जिसमें निर्दोष महिलाएं, बच्चे और तीन होनहार युवा क्रिकेट खिलाड़ियों कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत हो गई। इस हमले को उन्होंने गंभीर उल्लंघन बताया जो न केवल अफगान संप्रभुता का बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का भी उल्लंघन है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराएंगे ट्रंप? होर्मुज संकट के बीच $110 के पार पहुंचा कच्चा तेल, दुनिया में हड़कंप
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
ईरान के ‘शांति प्रस्ताव’ पर ट्रंप के तेवर नरम, लेकिन परमाणु डील पर फंसा पेच; क्या खत्म होगी जंग?
रूस से भारत आ रहा ‘अभेद्य’ S-400 मिसाइल सिस्टम, राजस्थान बॉर्डर पर होगी तैनाती! दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर
हरीश ने कहा कि ये हमले आतंकवादियों को निशाना बनाने के नाम पर किए गए, लेकिन वास्तव में इसने अफगान नागरिकों की जानें ली हैं और सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। भारत ने ऐसी आक्रामकता की कड़ी निंदा की है, जो नाजुक संघर्ष विराम प्रयासों को कमजोर करती है और क्षेत्र की अखंडता का सम्मान करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
यह भी पढ़ें: 10 करोड़ दो नागरिकता लो…ट्रंप ने लाॅन्च किया गोल्ड कार्ड, इमिग्रेशन पर दिया चौंकाने वाला बयान
‘व्यापार बंद करना आतंकवाद जैसा’
इसके अलावा, हरीश ने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के साथ व्यापार बंद करने को भी आतंकवाद की तरह बताया। उन्होंने कहा कि एक लैंडलॉक देश के लिए पाकिस्तान का ऐसा व्यवहार अफगान लोगों के लिए गंभीर समस्या है और क्षेत्र में पारगमन और व्यापार को बाधित करता है। उन्होंने बताया कि भारत ने काबुल के बगरामी जिले में 30-बीड का अस्पताल, एक ऑन्कोलॉजी सेंटर, ट्रॉमा सेंटर और पांच मातृत्व स्वास्थ्य क्लीनिक बनाने की पहल की है ताकि अफगान लोगों की मदद की जा सके।
