-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Retaliates Donald Trump Tariff On Steel And Aluminium Exports
स्टील पर ट्रंप के टैरिफ का जवाब देगा भारत, WTO को दी जानकारी
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 31 मई राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर लगने वाले टैरिफ को दोगुना करने का फैसला किया। भारत ने इसके खिलाफ जवाबी टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो-सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर अमेरिकी टैरिफ को दोगुना करके 50% कर दिया है। इसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है। भारत ने अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने 31 मई 2025 को मेटल एक्सपोर्ट पर टैरिफ को दोगुना करके 50% करने की घोषणा की। यह नया नियम 4 जून 2025 से लागू होगा। ट्रंप ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए लिया है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट पैदा हो सकती है।
भारत पर क्या असर होगा?
भारत ने अमेरिका को फाइनेंशियल ईयर 2025 में 4.56 बिलियन डॉलर यानी लगभग 38,000 करोड़ रुपये का स्टील और एल्यूमिनियम से जुड़ा सामान एक्सपोर्ट किया। इसमें मुख्य रूप से 587.5 मिलियन डॉलर का आयरन और स्टील, 3.1 बिलियन डॉलर का लोहे या स्टील से बना हुआ सामान और 860 मिलियन डॉलर का एल्यूमिनियम और इससे जुड़ी चीजें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
लेकिन अब ट्रंप के इस फैसले से इन पर 50% टैक्स लगेगा। इससे भारतीय सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे। इससे अमेरिका में भारतीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है।
जवाबी टैरिफ की तैयारी में भारत
भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन जानकारी के मुताबिक भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) से बात की है, जहां अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाए जाने के संकेत दिए गए हैं।
अमेरिका में बढ़ सकती है महंगाई
ट्रंप की ओर से लगातार लगाए जा रहे टैरिफ का असर अमेरिकी बाजारों में दिखने लगा है। वहां पहले से ही स्टील की कीमतें अधिक हैं। ये लगभग 984 डॉलर प्रति टन हैं। इंपोर्ट शुल्क को दोगुना करने से इसकी कीमत और बढ़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि अब अमेरिका में एक टन स्टील की कीमत 1,180 डॉलर तक जा सकती है। इससे अमेरिकी घरेलू उद्योगों जैसे ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन और मैन्यूफैक्चरिंग पर दबाव पड़ेगा जो स्टील और एल्यूमीनियम पर प्रमुख इनपुट के रूप में निर्भर हैं।
India retaliates donald trump tariff on steel and aluminium exports
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














