-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Donald Trump Slams Taylor Swift Says She Is No Longer Hotknow Reason
‘अब वो हॉट नहीं रहीं…’, डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगर टेलर स्विफ्ट पर कसा तंज, जानें क्या है विवाद?
- Written By: स्नेहा मौर्या
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सिंगर टेलर स्विफ्ट पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दे डाला है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है, तो आइए जानते हैं ऐसा क्या कहा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने राजनीतिक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों रहते हैं। लेकिन इस बार ट्रंप किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने इस बार अपना निशाना किसी राजनेता पर नहीं, बल्कि मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट पर साधा हैं।
दरअसल, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पॉप सिंगर को लेकर जो टिप्पणी की, वह अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप का पोस्ट वायरल
ट्रंप के वायरल हुए पोस्ट में लिखा है कि, “क्या किसी ने ध्यान दिया है कि जब से मैंने कहा है कि मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है, तब से वह हॉट नहीं रहीं?” इस विवादित टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। टेलर स्विफ्ट के फैंस ने ट्रंप को घेरते हुए उन्हें सिंगर के प्रति ‘आसक्त’ बताया और उनके बयान को असम्मानजनक करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
“Has anyone noticed that, since I said “I HATE TAYLOR SWIFT,” she’s no longer “HOT?” — Donald Trump in new post. pic.twitter.com/lrXsWgLm85 — Pop Base (@PopBase) May 16, 2025
कई यूजर्स ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें टेलर के प्रति जुनून छोड़ देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “क्या वह टेलर को लेकर अपनी दीवानगी रोक सकते हैं?” वहीं, कुछ समर्थकों ने ट्रंप की टिप्पणी का समर्थन भी किया। एक यूजर ने लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप अब तक के सबसे मनोरंजक राष्ट्रपति हैं।”
क्या है पूरा विवाद?
अगर उनके 2024 के अमेरिकी चुनाव की बात करें, तो टेलर स्विफ्ट ने सार्वजनिक रूप से डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को समर्थन दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “मैं @kamalaharris को वोट दे रही हूं क्योंकि वह उन अधिकारों के लिए लड़ती हैं जिनके लिए एक योद्धा की जरूरत है।” उनके इस बयान के तुरंत बाद ही ट्रंप ने सितंबर 2024 में अपनी तीखी प्रतिक्रिया में लिखा था, “मुझे टेलर स्विफ्ट से नफरत है!”
ये भी पढ़ें- ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बताई इसके पीछे की असल वजह
इस बयानबाजी के बाद अब एक बार फिर ट्रंप और टेलर के बीच का यह पुराना विवाद ताजा हो गया है। जहां ट्रंप के आलोचक उन्हें फिर से निशाने पर ले रहे हैं, वहीं टेलर के समर्थक उनका सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें, टेलर स्विफ्ट, एक प्रसिद्ध पॉप सिंगर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एरास टूर का समापन किया, जो लगभग दो साल तक चला। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर में 149 शो किए और एक नया एल्बम ‘द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट’ भी जारी किया।
Donald trump slams taylor swift says she is no longer hotknow reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













