-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- India Reprimanded Pakistan On The International Stage
दिल्ली ब्लास्ट के बाद भारत ने पाक को अंतरराष्ट्रीय मंच पर फटकारा, अब हथियारों के लिए तरसेगा!
- Written By: रंजन कुमार
UNSC Meeting: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर फिर घेरा है। पाक पर आतंकवाद को बढ़ाने और गैरकानूनी हथियारों की सप्लाई में मदद करने का आरोप लगाया है।

अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक में मौजूद भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथनेनी हरीश।
India in UNSC Meeting: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में साफ कहा कि वह आतंकवाद और गैरकानूनी हथियारों की तस्करी से जूझ रहा है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत परवथनेनी हरीश ने सोमवार को पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यूएनएससी को ऐसे लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए। जो लोग इन हथियारों की सप्लाई और इस्तेमाल में मदद या स्पॉन्सर करते हैं। हरीश ने यूएनएससी की स्मॉल आर्म्स पर ओपन डिबेट में कहा, भारत कई दशकों से आतंकवाद की मार झेल रहा, इसलिए हमें छोटे हथियारों और गोला-बारूद के राज्य-विरोधी तत्वों और आतंकी गुटों तक पहुंचने के खतरे अच्छी तरह पता हैं।
दिल्ली धमाके के कुछ घंटे बाद आई टिप्पणी
बता दें, परवथनेनी हरीश की यह टिप्पणी दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के कुछ घंटे बाद आई। धमाके में धीमी गति से चल रही कार ट्रैफिक सिग्नल पर ब्लास्ट कर गई। धमाका लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। हरीश ने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा, भारत सीमा पार आतंकवाद से पीड़ित रहा है। इसमें हमारे बॉर्डर पर तस्करी हुए गैरकानूनी हथियारों का इस्तेमाल होता है। अब ड्रोन का सहारा लिया जा रहा। ऐसे हथियारों की मात्रा और तकनीक में इजाफा बता रहा कि ये ग्रुप बिना किसी की मदद, फंडिंग या सपोर्ट के नहीं चल सकते हैं।
दिखानी होगी जीरो टॉलरेंस
भारत ने यूएनएससी से कहा, छोटे हथियारों और गोला-बारूद की गैरकानूनी तस्करी आतंकी संगठनों और सशस्त्र ग्रुप को जिंदा रखने का बड़ा कारण है। इन तक लगातार हथियार पहुंचना साबित करता है कि इनकी खरीद को रोकने के लिए मिलकर काम करना जरूरी है। परिषद को आतंकवाद और उसके मददगारों, स्पॉन्सरों या हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस दिखानी होगी। भारत ने जोर दिया कि परिषद के लगाए गए हथियार प्रतिबंध संघर्ष वाले इलाकों में हथियारों की सप्लाई रोकने का अहम टूल हैं। इन्हें बिना पक्षपात निष्पक्ष तरीके से लागू करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा
हरीश ने बताया कि छोटे हथियारों की तस्करी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। यह समस्या बहुआयामी है। विकास, सुरक्षा, मानवीय और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर असर डालती है। भारत हथियारों की गैरकानूनी व्यापार को रोकने, खत्म करने और नियंत्रित करने को अहम मानता है। इसके लिए सुरक्षा और विकास के पहलुओं पर एकीकृत तरीके से काम करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: UNSC से मिली अनुमति… भारत आ रहे अफगान के विदेश मंत्री मुत्ताकी, इन मुद्दों के लेकर होगी चर्चा
आतंकियों को हथियारों की तस्करी से फायदा
इस दौरान भारत ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को अनिवार्य बताया। इस सहयोग में डायवर्जन रोकना, तस्करी नेटवर्क तोड़ना, कस्टम्स और बॉर्डर कोऑर्डिनेशन सुधारना तथा समय पर इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान है। हरीश ने कहा, भारत यूएन प्रोग्राम ऑफ एक्शन और इंटरनेशनल ट्रेसिंग इंस्ट्रूमेंट को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रयास दोगुना करने का समर्थन करता है, जिसमें राष्ट्रीय कानून, प्रवर्तन, एक्सपोर्ट कंट्रोल, जानकारी साझा करना और क्षमता निर्माण शामिल हैं।
India reprimanded pakistan on the international stage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:01 PMहैवानियत से भरा वीडियो वायरल: कुत्ते के गले में ईंट बांधकर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
Jun 28, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














