Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के ‘टैरिफ’ का असर! भारत-कनाडा रिश्तें होने लगे करीब, दिल्ली आ रही गीता पर शपथ लेने वाली मंत्री

Canada Foreign Minister visit India: ट्रंप की आलोचना के बावजूद भारत और कनाडा के रिश्ते सुधार की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में कनाडा की विदेश मंत्री जल्द ही भारत का दौरा कर सकती हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 25, 2025 | 12:03 PM

भारत-कनाडा रिश्तें होने लगे करीब, (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Canada Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार कनाडा पर निशाना साधा है। चुनावों के दौरान उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने तक का सुझाव दिया था। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद उन्होंने कनाडा पर टैरिफ भी लगाया। इसी तरह भारत पर भी उन्होंने टैरिफ लगाया। ट्रंप के इस कदम के बाद भारत और कनाडा को अपने पुराने मतभेद भूलकर फिर से सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाना पड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की जून में हुई बैठक के बाद दोनों देशों के रिश्ते सुधार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। अब खबरें हैं कि कनाडा की विदेश मंत्री अनिता आनंद अगले महीने भारत का दौरा कर सकती हैं। अनिता आनंद वही मंत्री हैं जिन्होंने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी।

तनाव के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा

यह भारत और कनाडा के बीच 2023 में पैदा हुए तनाव के बाद किसी भी देश के विदेश मंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। उस समय दोनों देशों के संबंध खराब हो गए थे, जब कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या के लिए भारत सरकार पर आरोप लगाया था और संसद में इसे भारतीय एजेंट्स की जिम्मेदारी बताया था। हालांकि, मोदी और कार्नी की हाल की बैठक के बाद रिश्तों में नई गर्मजोशी देखने को मिली है। इसी क्रम में इस महीने भारत और कनाडा ने अपने-अपने उच्चायुक्तों की नियुक्ति फिर से की है।

रिश्तों में आने लगी नई गर्माहट

कुछ ही दिन पहले, सितंबर में कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नाथाली ड्रूइन तथा उप-विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन भारत आए थे। इसके बाद अब विदेश मंत्रियों की मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भारत ने वरिष्ठ राजनयिक दिनेश पटनायक को और कनाडा ने क्रिस्टोफर कूटर को उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें:- रिश्तों में नया मोड़! US ऊर्जा सचिव ने बताया भारत को ‘शानदार सहयोगी’… इन संबंधों को लेकर की अपील

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुई बैठक में भारत का विदेश मंत्रालय और ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और एक-दूसरे की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हुए अपने संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देश अब व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, नागरिक परमाणु, सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में संवाद को फिर से सक्रिय करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने राजनयिक स्टाफ की कमी को दूर करने पर भी सहमति जताई, ताकि नागरिकों, छात्रों और व्यवसायियों को बेहतर व कुशल कांसुलर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

India canada relations improve after trump tariffs canada foreign minister will visit delhi soon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 12:03 PM

Topics:  

  • Canada
  • Donald Trump
  • India vs Canada
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

रिश्तों में नया मोड़! US ऊर्जा सचिव ने बताया भारत को ‘शानदार सहयोगी’… इन संबंधों को लेकर की अपील

2

ट्रंप के साथ ये क्या हुआ… राष्ट्रपति ने लगाया ‘साजिश’ का आरोप, सीक्रेट सर्विस से की जांच की मांग

3

बाइडेन की जगह ‘ऑटोपेन’, व्हाइट हाउस से आई हैरान कर देने वाली तस्वीर, ट्रंप ने खेला बड़ा खेल

4

रूस-ईरान की गुप्त डील! तेहरान में खड़े होंगे 8 नए परमाणु प्लांट, दुनिया में मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.