ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान फेल, भारत ने चली थी चाल, नहीं गिरा जेट, US का दावा

ऑपरेशन सिंदूर में IAF ने X-गार्ड डिकॉय और SPECTRA सूट का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को भ्रमित किया। पूर्व अमेरिकी पायलट रयान बोडेनहाइमर ने इसे अब तक की सबसे सफल सैन्य रणनीति बताया।
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान फेल, भारत ने चली थी चाल, नहीं गिरा जेट, US का दावा
राफेल के पीछे तार से जुड़ाकर उड़ता है X-Guard Decoy(फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

वाशिंगटन: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के एक भी फाइटर जेट को नहीं गिराया था। बल्कि यह भारतीय वायु सेना द्वारा फैलाया गया एक भ्रम था, जिसके बारे में पाकिस्तानी वायु सेना को पता नहीं चला। यह दावा अमेरिका के पूर्व F-15E स्ट्राइक ईगल और F-16 थंडरबर्ड पायलट रयान बोडेनहाइमर ने किया है।

रयान बोडेनहाइमर ने भारतीय वायु सेना द्वारा फैलाए गए भ्रम को अब तक की सबसे सफल सैन्य रणनीति बताया है। उन्होंने इसके श्रेय राफेल जेट के X-गार्ड जैमिंग डिकॉय और SPECTRA EW सूट को दिया, जिसने पाक की PL-15E मिसाइलों को भ्रम में डालने का काम किया। बोडेनहाइमर के इस खुलासे से पाकिस्तान के दावों की पोल खुल गई है।

5 फाइटर जेट गिराने का दावा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत के 5 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था। इसमें तीन राफेल फाइटर जेट का नाम भी शामिल था। हालांकि, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने पाकिस्तान के दावों को खारिज किया था। यहां तक कि पाकिस्तान ने भी अपने दावों की पुष्टि करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया था। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान जिन फाइटर जेट को गिराने का दावा कर रहा है, वे असल में जेट नहीं थे। बल्कि वे नष्ट हुए डिकॉय (X-गार्ड) थे। इस ऑपरेशन में IAF की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध तकनीकों ने पाकिस्तान वायुसेना को पूरी तरह भ्रमित कर दिया।

क्या है X-गार्ड तकनीक

X-गार्ड एक इजरायली निर्मित फाइबर-ऑप्टिक टोवड डिकॉय सिस्टम है, जिसे दुश्मन के रडार और मिसाइलों को भ्रमित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह 30 किलोग्राम वजनी उपकरण राफेल लड़ाकू विमान के पीछे एक केबल के माध्यम से खींचा जाता है और इसे राफेल के SPECTRA इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सूट के साथ एकीकृत किया गया है। दुनिया थाम ले सांस! तीसरे विश्व युद्ध की आहट, नाटो की भविष्यावाणी से मचा हड़कंप

कैसे काम करता है X-गार्ड

X-गार्ड 360 डिग्री के क्षेत्र में जैमिंग सिग्नल प्रसारित करता है, जो दुश्मन के रडार और मिसाइलों के एक्टिव सीकर्स को भ्रमित करने का काम करता है। यह असली जेट की तरह एक नकली रडार सिग्नेचर उत्पन्न करता है, जिससे दुश्मन को धोखा देने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया गया है, जो रडार सिग्नल के डॉप्लर शिफ्ट और सिग्नेचर को कॉपी कर उसे सटीक रूप से दोहराने में सक्षम होता है। X-गार्ड ये सभी काम रियल टाइम में करता है, इससे दुश्मन को लगता है कि उसने जेट को मार गिराया है जबकि ऐसा नहीं होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com