-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Jaishankar To Visit To Visit Paris Talk About China Pakistans Propaganda Regarding Rafale
फ्रांस दौरे पर जयशंकर…राफेल को लेकर मैक्रों से करेंगे बात, चीन-पाकिस्तान के झूठ पर देंगे जवाब
- Written By: अक्षय साहू
चीन और पाकिस्तान राफेल लड़ाकू विमानों की गुणवत्ता को लेकर लगातार प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सामने राफेल नाकाम हो गया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली: केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर अगले हफ्ते फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। यहां जयशंकर चीन और पाकिस्तान की ओर से राफेल लड़ाकू विमान को लेकर फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करना है। जयशंकर अपने इस दौरे से यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी देश भारत और फ्रांस की दोस्ती को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे।
चीन और पाकिस्तान ने पिछले दिनों राफेल लड़ाकू विमानों की गुणवत्ता को लेकर भ्रमित करने वाली खबरें फैलाने की कोशिश की थी। जयशंकर इन्हीं दावों को दूर करने के लिए फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं। जहां वह कई अलग-अलग मंचों पर राफेल को लेकर किए गए दावों का सच दुनिया के सामने रखेंगे।
प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश में चीन-पाक
चीन और पाकिस्तान ने हाल ही में यह दावा किया था कि भारत के राफेल फाइटर जेट्स, जो फ्रांस से खरीदे गए हैं, चीन-पाकिस्तान के एयर डिफेंस के सामने लाचार साबित हुए थे। पाकिस्तान ने दावा किया था कि पिछले महीने भारत के साथ संघर्ष के दौरान उन्होंने कई विमान गिराए हैं। भारत ने विमान गिरने की बात तो कही थी, लेकिन यह नहीं बताया था कि कहां कौन सा विमान गिराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
पाकिस्तान और चीन प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि जे-10सी फाइटर जेट और पीएल-15 मिसाइल के कॉम्बिनेशन से राफेल गिराया गया है। पाकिस्तान के इस दावे को कुछ पश्चिमी देशों का समर्थन भी मिला है।
फ्रांसीसी सांसद ने जताई चिंता
भारत ने चीन और पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि खबर है कि इसे लेकर फ्रांस के सांसद मार्क चावेंट ने चिंता जताई है। मार्क चावेंट ने विदेश मंत्री से राफेल के नुकसान के बारे में सवाल पूछा है। उन्होंने कहा, “पता चला है कि पाकिस्तान के जे-10सी विमान से पीएल-15ई मिसाइल से हमला करके एक भारतीय राफेल विमान को मार गिराया गया है। इस विमान में KLJ-10A AESA रडार लगा हुआ था।”
उन्होंने आगे कहा कि, राफेल का स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम हमले को पकड़ नहीं पाया और क्या फ्रांस को यह डर है कि राफेल की तकनीक और एयरोस्पेस डिफेंस में उसकी लीडरशिप पर सवाल उठेंगे?
अमेरिका के इस राज्य में भड़का दंगा, ट्रंप ने तैनात किए 2000 सैनिक; विरोध में उतरे गवर्नर
EU, फ्रांस और बेल्जियम की यात्रा करेंगे जयशंकर
जयशंकर फ्रांसीसी सांसद की इसी चिंता को दूर करने के लिए फ्रांस जा रहे हैं। विदेश मंत्री 8 जून से 14 जून तक यूरोप की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के अलावा यूरोपीय संघ और बेल्जियम भी जाएंगे।
Jaishankar to visit to visit paris talk about china pakistans propaganda regarding rafale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













