-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- China Behind Pakistan On Operation Sindoor Khawaja Asif Makes Big Reveal
पर्दे की पीछे चीन…सामने पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
- Written By: अभिषेक सिंह
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मित्र देशों द्वारा सैटेलाइट या अन्य माध्यमों से खुफिया जानकारी साझा करना आम बात है। उन्होंने कहा कि भारत से विवाद के दौरान चीन ने ऐसी कई जानकारियां पाकिस्तान को दी थीं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने आतंकियों की पनाहगाह पाकिस्तान को ऐसा जख्म दिया है कि वह सदियों तक इसे भूल नहीं पाएगा। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को माना कि ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद बढ़े तनाव को लेकर चीन पर्दे के पीछे से पाकिस्तान की मदद में जुटा हुआ था।
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मित्र देशों द्वारा सैटेलाइट या अन्य माध्यमों से खुफिया जानकारी साझा करना आम बात है। उन्होंने कहा कि भारत से विवाद के दौरान चीन ने ऐसी कई जानकारियां पाकिस्तान को दी थीं। उन्होंने कहा, “चीन का भारत से भी कई मुद्दों पर विवाद है। ऐसे में सैटेलाइट या अन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तान को मुहैया कराना स्वाभाविक है।”
अब भी हाई अलर्ट पर है पाकिस्तान
अरब न्यूज को दिए इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत से हाल ही में हुए संघर्ष के बाद पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिहाज से हमने कहीं भी सतर्कता कम नहीं की है। हमने एक महीने से ज्यादा समय से अलर्ट की स्थिति बरकरार रखी है। भारत से युद्ध खत्म हो चुका है। युद्ध विराम हो चुका है और हमें उम्मीद है कि स्थिति शांत रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
सामने आई चीन की असलियत
पाकिस्तान का यह कबूलनामा भारत-पाक के बीच युद्ध विराम पर सहमत होने के एक महीने से भी अधिक समय के बाद आया है। जिसके बाद यह बात साफ हो गई है कि चीन भारत की खिलाफत का कोई मौका नहीं चूकता है।
SCO बैठक में राजनाथ ने पाक को धोया
इस बीच गुरुवार (26 जून 2025) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोल दी। उन्होंने ख्वाजा आसिफ के सामने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखा।
अब मच्छर भी लड़ेंगे जंग! चीन की चाल से कांप उठी दुनिया, मच सकती है भारी तबाही
राजनाथ सिंह ने संयुक्त दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवाद का समर्थन करते हैं। इतना ही नहीं सीमा पार आतंकवाद को अपनी नीति का हिस्सा भी बना चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर जोर देकर कहा कि आतंकवाद और शांति एक साथ नहीं रह सकते। इसके लिए निर्णायक एक्शन जरूरी है।
China behind pakistan on operation sindoor khawaja asif makes big reveal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMयुवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













