Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप के मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने फिर दी धमकी, कहा- रूसी तेल खरीदना बंद करे भारत वरना…

US Tariff: अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को रूसी तेल की खरीद बंद करने की धमकी दी, कहा तभी अमेरिका के साथ ट्रेड और टैरिफ पर बातचीत संभव होगी।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 11, 2025 | 09:14 PM

हॉवर्ड लुटनिक (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 Howard Lutnick on India: अमेरिका लगातार भारत पर रूस से तेल न खरिदने का दवाब बनाने लगा है। इसी बीच अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। लुटनिक ने कहा है कि भारत को रूस से तेल की खरीद बंद करनी होगी। तभी अमेरिका के साथ ट्रेड और टैरिफ की बात हो सकेगी। लुटनिक ने बताया कि अभी उनकी पूरी ध्यान भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर है।

अमेरिकी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, हॉवर्ड लुटनिक ने कहा, “जब भारत रूसी तेल खरीदना बंद करेगा, तभी हम उनके साथ जो भी समस्याएं हैं, उन्हें सुलझा पाएंगे।” लुटनिक का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना खास दोस्त बताया था।

ट्रंप ने मोदी को बताया खास दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और उन्हें अपना खास दोस्त बताया था। वहीं उनके मंत्री भारत को धमकी दे रहे हैं। लुटनिक ने साफ कहा कि अगर भारत रूस से तेल लेना बंद नहीं करता, तो टैरिफ और ट्रेड डील पर कोई बातचीत नहीं होगी।

हॉवर्ड लुटनिक लगातार भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि भारत जिस 50 फीसदी टैरिफ का सामना कर रहा है, वह जल्द ही अमेरिका के दबाव में कम हो जाएगा।

अमेरिका से माफी मांगेगा भारत

लुटनिक ने हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में में कहा था कि, उन्हें लगाता है भारत अगले एक या दो महीने में अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप से मांफी मांगेगा और अमेरिका से समझौता करने की कोशिश करेगा। उन्होंने ब्रिक्स देशों द्वारा अमेरिकी डॉलर के विकल्प की तलाश पर आपत्ति जताई।

यह भी पढ़ें: एपस्टीन के ब्रिटिश राजदूत दोस्त पर चला चाबुक, ब्रिटेन के PM कीर स्टार्मर ने किया बर्खास्त

उनका कहना था कि जब कुछ प्रतिद्वंद्वी देश डॉलर की वैधता को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं, तब भारत को इसके समर्थन में खड़ा होना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिशों के बीच, भारत ने उल्टा रुख अपनाते हुए रूस से तेल का आयात बढ़ा दिया है, जो अमेरिका के हितों के प्रतिकूल है।

Howard lutnick warns india to cut russian oil for us trade deal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Narendra Modi
  • Tariff War

सम्बंधित ख़बरें

1

PM Modi @75: गुजरात में होगा ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, दिया जाएगा नशा मुक्त-आत्म निर्भर भारत का संदेश

2

‘पाक के साथ मैच खेलना बेशर्मी और देशद्रोह…’, मोदी सरकार पर भड़के संजय राउत

3

उत्तराखंड आपदा: PM मोदी ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 1200 करोड़ देने का किया ऐलान

4

एक साल…पांच हाई प्रोफाइल हमले, मरते-मरते बचे थे ट्रंप, अमेरिका के खिलाफ कौन कर रहा है साजिश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.