Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi @75: गुजरात में होगा ‘नमो युवा रन’ का आयोजन, दिया जाएगा नशा मुक्त-आत्म निर्भर भारत का संदेश

PM Modi Birthday: गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कोराट ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मैराथन दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 11, 2025 | 08:06 PM

पीएम मोदी के साथ प्रशांत कोराट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Narendra Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से देश भर में ‘नमो युवा रन मैराथन’ का आयोजन किया जाने वाल है। जिसके लिए राज्य में पार्टी युवा मोर्चा ने कमर कस ली है।

गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कोराट ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी के 75 जन्मदिन को भव्यता देने का प्रयास कर रहे हैं।

युवाओं के लिए होगा गौरव का दिन

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी और राज्य के युवाओं के लिए गौरव का दिन है। पार्टी ने इस उपलक्ष्य में एक पखवाड़े का आयोजन किया है। इस दौरान सेवा, समर्पण संवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने और युवाओं को संदेश देने के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

हामिद अंसारी के गजनी-लोदी वाले बयान पर भड़के प्रहलाद पटेल, सरकार से कर ये बड़ी डिमांड

‘ट्रंप ने PM मोदी पर कराया तंत्र-मंत्र’, जगतगुरु परमहंस आचार्य ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति और PM मोदी, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

10 हजार से ज्यादा युवा लेंगे हिस्सा

उन्होंने कहा कि देश के 75 स्थानों पर मैराथन दौड़ का आयोजन होने वाला है। दौड़ का आयोजन 21 सितंबर को होगा। गुजरात में 8 महानगर और 2 जिलों में नमो युवा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हर स्थान पर 10,000 से अधिक युवा प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। पांच किलोमीटर से अधिक दौड़ का क्षेत्र होगा। दौड़ का आयोजन 21 सितंबर को सुबह 6:30 बजे से होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ ही केंद्र और प्रदेश से आए नेता अलग-अलग स्थानों पर दौड़ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

प्रशांत कोराट ने कहा कि मैराथन का आयोजन नशा मुक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के उद्देश्य के तहत किया गया है। देश में नशे का प्रचलन बढ़ा है। सरकार इसके खिलाफ लड़ रही है। युवाओं को भी इस लड़ाई में अपनी सहभागिता देनी होगी। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: PM Modi @75: 75वें जन्मदिन पर राज्य के 75 गांव बनेंगे ‘स्मार्ट विलेज’, मंत्री शेलार ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। यही वजह है कि पार्टी हर एक राज्य में जन सरोकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इन आयोजनों में लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pm modi 75 birthday namo yuva run in gujarat drug free self reliant india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 08:06 PM

Topics:  

  • Gujarat
  • Narendra Modi
  • PM Narendra Modi Birthday

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.