-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Vishvesh Negi Appointed India Ambassador To Iran Amid West Asia Tension
ईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?
- Written By: अमन उपाध्याय
Who Is Vishvesh Negi: सीनियर IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव नेगी अब तेहरान में अहम राजनयिक कमान संभालेंगे।

विश्वेश नेगी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Indian Ambassador In Vishvesh Negi: केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण देश ईरान में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति कर दी है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, वरिष्ठ राजनयिक विश्वेश नेगी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात नेगी जल्द ही तेहरान पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे।
कौन हैं विश्वेश नेगी?
विश्वेश नेगी भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2002 बैच के एक अनुभवी अधिकारी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और प्रशासनिक सुधारों का लंबा अनुभव प्राप्त है। विदेश मंत्रालय में वर्तमान भूमिका से पहले, उन्होंने रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव के रूप में एक रणनीतिक पद संभाला था।
उन्होंने दुनिया के कई देशों में भारतीय दूतावासों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिससे उन्हें वैश्विक राजनीति की गहरी समझ है। यही कारण है कि सरकार ने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है।
सम्बंधित ख़बरें
रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
घुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
ईरान-US की आज से शुरू होगी बातचीत, होर्मुज और परमाणु डील पर टिकी दुनिया की निगाहें; समझौते की बढ़ी उम्मीद
पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
विश्वेश नेगी के नियुक्ति के पीछे क्या है मायने?
विश्वेश नेगी की तेहरान में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया गंभीर भू-राजनीतिक तनाव और रणनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे गतिरोध और खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता के बीच भारत अपने पुराने सहयोगी ईरान के साथ रिश्तों को नई मजबूती देना चाहता है।
जानकारों का मानना है कि नेगी की यह नई पारी भारत के आर्थिक हितों और चाबहार पोर्ट जैसे बड़े रणनीतिक प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
समुद्री सुरक्षा पर क्या होगा भारत का रूख?
नेगी की नियुक्ति से ठीक पहले, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से फोन पर लंबी चर्चा की थी। इस बातचीत में भारत ने स्पष्ट किया था कि कमर्शियल शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की बदलती सुरक्षा स्थिति और समुद्री परिवहन पर हमलों को रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
विश्वेश नेगी की क्या होंगी चुनौतियां?
तेहरान में नए राजदूत के रूप में विश्वेश नेगी के सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। उन्हें न केवल द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को गति देनी होगी, बल्कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय हितों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।
यह भी पढ़ें:- रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को भारत की संतुलित और सक्रिय विदेश नीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। विश्वेश नेगी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत और जटिल स्थितियों को संभालने का जो कौशल है, वह तेहरान में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।
Vishvesh negi appointed india ambassador to iran amid west asia tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में स्टार रेट विवाद में फंसे सिंहस्थ कुंभ मेले के विकास कार्य, मनपा पर ₹200 करोड़ अतिरिक्त बोझ की आशंका
Aug 03, 2026 | 02:35 PMईरान के लिए भारत ने चुना नया चेहरा, जानिए कौन हैं विश्वेश नेगी, जिन्हें मिली यह बड़ी जिम्मेदारी?
Aug 03, 2026 | 02:34 PM‘रामायण’ रिलीज से पहले विवादों में, रामलीला महासंघ ने ट्रेलर पर उठाए सवाल, मेकर्स को दी चेतावनी
Aug 03, 2026 | 02:30 PMडॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Aug 03, 2026 | 02:22 PMBJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
Aug 03, 2026 | 02:21 PMMECL Recruitment 2026: मिनिरत्न कंपनी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती शुरू, 1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी
Aug 03, 2026 | 02:16 PM7 राज्यों में आधार सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन
Aug 03, 2026 | 02:12 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














