-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Hamas Ready For Ceasefire On Us Proposal Waiting For Israels Response
गाजा में सीजफायर के अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास तैयार, इसराइल के जवाब का इंतजार
- Written By: अक्षय साहू
हमास ने गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हमास से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव दोनों पक्षों के लिए एक संभावित समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्हें अब इसराइल के जवाब का इंतजार है।

गाजा में सीजफायर के अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास तैयार, इसराइल के जवाब का इंतजार
गाजा: हमास और इसराइल के बीच गाजा में लंबे समय से संघर्ष चला आ रहा है। लेकिन अब फिलिस्तीनी संगठन हमास ने गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हमास से जुड़े अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव दोनों पक्षों के लिए एक संभावित समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्हें अब इसराइल के जवाब का इंतजार है।
अमेरिका के प्रस्ताव के तहत हमास दो चरणों में कुल दस इसराइली बंधकों को रिहा करने पर सहमत हो गया है। वहीं इसके बदले इसराइल को 70 दिनों के लिए सीजफायर करना होगा, साथ ही गाजा पट्टी से अपनी कुछ सैन्य टुकड़ियों को हटाना होगा। ताकि गाजा में आम लोगों तक मानवीय सहायता को पहुंचाया जा सके। इस समझौते में इसराइल द्वारा पकड़े गए कई फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई भी शामिल है, जिनमें सैकड़ों ऐसे हैं जो लंबी सजा काट रहे हैं।
गाजा में उम्मीद की किरण
गाजा में बीते कई महीनों में इसराइल ने भयंकर बमबारी की है। इस भीषण लड़ाई के चलते अब तक गाजा में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में अमेरिका का यह प्रस्ताव मानवीय राहत की एक किरण बनकर सामने आया है। हजारों लोगों की मौत, विस्थापन, भूख और अस्पतालों की तबाही के बीच यह खबर वहां के नागरिकों के लिए उम्मीद बन सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
इसराइल के जवाब का इंतजार
हालांकि इसराइल की ओर से अभी तक इससे लेकर कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं आई है। यह देखना बाकी है कि क्या नेतन्याहू सरकार इस प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार है या नहीं। इस सीजफायर के प्रस्ताव पर अमेरिका की भी पैनी नजर बनी हुई है।
‘पगला गए हैं पुतिन..’, यूक्रेन पर रूसी हमले से दहली दुनिया, ट्रंप हुए आगबबूला
अमेरिका ने कराई मध्यस्थता
इसराइल और हमास के बीच अलग सीजफायर होता है तो इसका श्रेय अमेरिका को जाएगा। क्योंकि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की मध्यस्थता से तैयार किया गया यह प्रस्ताव कई दौर की बातचीत और अंतरराष्ट्रीय दबावों का नतीजा है। जानकारी के मुताबिक अगर यह डील पूरी तरह लागू हो गई, तो यह गाजा में शांति की दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकती है।
Hamas ready for ceasefire on us proposal waiting for israels response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














