- Hindi News »
- World »
- Hafiz Saeed Leaked Pakistani Preacher Visit Bangladesh Latest News
कश्मीर नहीं बंगाल से होगी आतंक की एंट्री! हाफिज सईद ने रची साजिश, खतरें में पूर्वोत्तर के राज्य
Hafiz Saeed Bangladesh News: इब्तिसाम इलाही जहीर बांग्लादेश में सक्रिय हो रहा है, जिससे भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पूर्वोत्तर भारत में सुरक्षा खतरे और घुसपैठ की आशंका बढ़ रही है।
- Written By: अक्षय साहू

लश्कर-ए-तैयबा ने बांग्लादेश में बढ़ाई सक्रियता (सोर्स- सोशल मीडिया)
India-Bangladesh Relations: खूंखार आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद बांग्लादेश में तेजी से अपने प्रभाव का विस्तार कर रहा है। हाल ही में, 25 अक्टूबर को मरकजी जमीयत अहल-ए-हदीस का वरिष्ठ सदस्य और सईद का करीबी सहयोगी, मौलाना इब्तिसाम इलाही जहीर, ढाका पहुंचा। उसने 27 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित चपैनवाबगंज का दौरा किया।
लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के दौरे से पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भी पूर्वोत्तर भारत को अस्थिर करने की कोशिशें की थीं। इस दौरे को इस्लामी तकरीरों से जोड़ा जा रहा है, लेकिन उसकी गतिविधियां खास तौर पर भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक बड़ी साजिश का संकेत देती हैं। इब्तिसाम इलाही जहीर का यह बांग्लादेश दौरा खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। जहीर, जो मरकजी जमीयत अहल-ए-हदीस के महासचिव हैं। 25 अक्टूबर को शाम के समय राजशाही स्थित शाह मकदूम हवाई अड्डे पर उतरे थे।
भारतीय सीमा का दौरा
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक रज्जाक अल जामिया अस सलीफा का सदस्य है, जो बांग्लादेश में अहल-ए-हदीस आंदोलन से जुड़ा एक इस्लामिक रिसर्च संस्थान है। बताया जा रहा है कि जहीर और शेख अब्दुल रज्जाक बिन यूसुफ ने बांग्लादेश के चपैनवाबगंज सहित कुछ सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय मस्जिदों में बैठकें आयोजित करने की योजना बनाई।
रिपोर्टों के अनुसार, जहीर का बांग्लादेश में एक और यात्रा कार्यक्रम है, जिसमें वह 29 और 31 नवंबर के बीच रंगपुर, लालमोनिरहाट और निलफामारी जैसे क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके अलावा, वह 1 नवंबर को जॉयपुरहाट और 2 नवंबर को नागांव में भी रहेंगे, और 6-7 नवंबर को राजशाही के पाबा उपजिले के डांगीपारा में एक बड़े सलाफी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘यहां आकर अपनी ताकत…’, अमेरिकी एयरक्राफ्ट क्रैश पर चीन का पलटवार, ट्रंप को दी चेतानवी
भारत के लिए खतरे की घंटी
जहीर की बांग्लादेश यात्रा को भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक उसकी बढ़ती सक्रियता के कारण पूर्वोत्तर भारत के लिए एक गंभीर खतरा माना जा रहा है। जहीर एक कट्टरपंथी मौलाना है, जो पहले भी गैर-मुसलमानों के खिलाफ हिंसा को प्रोत्साहित कर चुका है। उसकी मौजूदगी और गतिविधियां इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चुनौतियां उत्पन्न कर सकती हैं, खासकर जब भारत-बांग्लादेश सीमा का अधिकांश हिस्सा खुला है, जिससे घुसपैठ और अन्य अवांछनीय गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।
Hafiz saeed leaked pakistani preacher visit bangladesh latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टाइल्स में ऐसा घुला-मिला सांप कि किसी की नहीं पड़ी नजर, 5X Zoom करते ही उड़े लोगों के होश
May 19, 2026 | 06:24 PMउल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
May 19, 2026 | 06:24 PMसूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
May 19, 2026 | 06:07 PMAadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
May 19, 2026 | 06:01 PMWho is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
May 19, 2026 | 06:01 PMUPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
May 19, 2026 | 05:58 PMSunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
May 19, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














