-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Datia Bypoll Bjp Dissolves District Executive Hemant Khandelwal
दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
BJP Big Action After Datia By Election Result: दतिया उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर कार्यकारिणी भंग।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
BJP Dissolves Datia District Executive After Bypoll Defeat: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार के बाद आज संगठन ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार दतिया जिले की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। गौरतलब है कि, पार्टी ने यह बड़ा फैसला दतिया उपचुनाव के परिणाम के एक दिन बाद लिया है। अब भाजपा के इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बता दें कि, आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राकेश शुक्ला समेत करीब दो दर्जन नेता मौजूद हैं।
वर्तमान संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव के पदमुक्त
भारतीय जनता पार्टी का यह बड़ा फैसला मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। बता दें कि, इस अनुशासनात्मक कार्यवाही के बाद भाजपा ने यह मैसेज दिया है कि संगठन से लेकर सत्ता तक अब किसी भी गलती की गुंजाइश नहीं है। संगठन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। इसके फलस्वरूप जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों सहित समस्त जिला संगठन की वर्तमान संगठनात्मक इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से पदमुक्त की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
MP राज्यसभा चुनाव विवाद: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर रिटर्निंग ऑफिसर समेत सभी प्रतिवादियों को नोटिस
यादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
6 हजार से ज्यादा वोटों से दतिया में हारी भाजपा
बता दें कि, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा राजनीतिक झटका दिया।
यह भी पढ़ें: देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,025 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर नए चेहरे आशुतोष तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन पार्टी को जीत नहीं मिल सकी।
Datia bypoll bjp dissolves district executive hemant khandelwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMJio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














