-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Gwalior Telecom Manufacturing Zone Rs2000 Crore Investment Proposals
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
- Written By: अमन मौर्या
Telecom Sector Investment: ग्वालियर के टेलीकॉम जोन के लिए 18 कंपनियों से ₹2,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 14,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और मोहन यादव (सोर्स- नवभारत लाइव)
Gwalior Telecom Manufacturing Zone: केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुंबई में ग्वालियर में स्थापित किए जा रहे देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) के लिए आयोजित निवेशक सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। सम्मेलन का उद्देश्य इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए निवेश को गति देना तथा भारत में विश्वस्तरीय दूरसंचार विनिर्माण इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में उद्योग जगत की भागीदारी को और मजबूत करना था।
सिंधिया ने बताया कि इस निवेश बैठक में 18 कंपनियों द्वारा ₹2,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनसे लगभग 4000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, दूरसंचार उद्योग से जुड़े अग्रणी उद्यमी तथा देश-विदेश के निवेशक उपस्थित रहे।
18 कंपनियों से मिले ₹2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
मुंबई में आयोजित इस निवेशक सम्मेलन में उद्योग जगत की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली। सम्मेलन के दौरान 18 कंपनियों द्वारा ₹2000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 30 जुलाई 2026 को देश के पहले Telecom Manufacturing Zone के शुभारंभ के बाद निवेश की गति को और मजबूती मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
CSMT पर Wi-Fi कनेक्ट करते ही सेक्रेटरी का फोन हैक; हैकर ने बैंक GM के क्रेडिट कार्ड से 28 मिनट में उड़ाए लाखों
यह नए निवेश प्रस्ताव नई दिल्ली में आयोजित प्रथम निवेशक राउंडटेबल के दौरान प्राप्त ₹3,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर आगे बढ़ते हुए कुल ₹5,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं जो परियोजना को ₹10,000 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करने के लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रदान करते हैं।
दूरसंचार विनिर्माण का विश्वस्तरीय केंद्र बनेगा ग्वालियर
उल्लेखनीय है कि मुंबई निवेशक सम्मेलन में अग्रणी दूरसंचार विनिर्माता, प्रौद्योगिकी कंपनियां, कंपोनेंट निर्माता, अवसंरचना प्रदाता सहित वैश्विक निवेशकों ने भाग लिया। सम्मेलन में भारत के उभरते दूरसंचार विनिर्माण इकोसिस्टम में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) के लिए आयोजित निवेशक सम्मेलन (सोर्स- नवभारत लाइव)
विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र अनुसंधान एवं विकास (R&D), डिज़ाइन, परीक्षण, नवाचार तथा अत्याधुनिक विनिर्माण क्षमताओं से युक्त एक वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धी दूरसंचार विनिर्माण प्रणाली विकसित करना रहा। उल्लेखनीय है कि मुंबई में आए निवेश प्रस्तावों से लगभग 4000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी नई शक्ति
ग्वालियर में स्थापित किया जा रहा Telecom Manufacturing Zone दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह परियोजना दूरसंचार विनिर्माण के लिए एक समग्र औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करेगी, जिससे घरेलू वैल्यू चेन सशक्त होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, निर्यात में वृद्धि होगी तथा भारत दूरसंचार उत्पादों और अगली पीढ़ी की तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एक विश्वसनीय विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।
14,000 से अधिक रोजगार के अवसर
परियोजना से, नई दिल्ली में आयोजित प्रथम निवेशक राउंडटेबल के दौरान की गई घोषणा के अनुसार, 14,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है और इस राउंडटेबल से 4000 और रोजगार सृजित होने की संभावनाएं हैं, जिससे कुल 18,000 से ज्यादा रोजगार सृजित होंगे। इससे विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार उपलब्ध होंगे और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर करियर के अवसर प्राप्त होंगे।
ये भी पढे़ं- शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन
परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए मध्य प्रदेश शासन की 51 प्रतिशत तथा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की 49 प्रतिशत भागीदारी के साथ एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) का गठन किया जाएगा, जो निवेश, परियोजना के क्रियान्वयन तथा दीर्घकालीन संचालन के लिए एक सुदृढ़ संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा।
Gwalior telecom manufacturing zone rs2000 crore investment proposals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMKolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













