-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Zakir Naik India Fugitive To Visit Bangladesh Government Concerns
बांग्लादेश में आतंक की पाठशाला! भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक बनेगा चीफ गेस्ट, यूनुस स्वागत को बेकरार
- Written By: अक्षय साहू
Zakir Naik News: भारत से फरार इस्लामी धर्मगुरु जाकिर नाइक को बांग्लादेश ने 28 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

जाकिर नाइक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Zakir Naik Bangladesh Visit: भारत से फरार इस्लामी धर्मगुरु जाकिर नाइक को लेकर बांग्लादेश ने एक बड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, नाइक अगले महीने 28 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक बांग्लादेश का दौरा करेगा। इस दौरान वह कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाला है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा का न्योता बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से खुद दिया गया है।
जाकिर नाइक वही व्यक्ति है, जिस पर 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के होली आर्टिसन बेकरी आतंकी हमले में भूमिका निभाने का आरोप लगा था। इस हमले में एक भारतीय नागरिक, 9 इतालवी, सात जापानी, एक अमेरिकी समेत कुल 20 लोगों की मौत हुई थी। जांच के दौरान यह सामने आया था कि हमलावरों में से दो नाइक के कट्टर अनुयायी थे और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करते थे। इसी कारण तत्कालीन शेख हसीना सरकार ने उसके बांग्लादेश आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
दौरे को लेकर यूनुस उत्साहित
जानकारी के मुताबिक, अंतरिम सरकार और इसके मुखिया मोहम्मद यूनुस आंतकी जाकिर नाइक की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं ने जानतकारी दी कि उन्हें सरकार से यात्रा की औपचारिक अनुमति मिल चुकी है और प्रशासनिक स्तर पर भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि नाइक अपने पूर्व के विवादित बयानों की तरह इस बार भी “धार्मिक एकता” के नाम पर कट्टर विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
पाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
भारत के लिए यह फैसला गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि जाकिर नाइक देश का वांछित अपराधी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। नाइक पर आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने और धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह 2016 से भारत से फरार है और वर्तमान में मलेशिया में रह रहा है। भारत सरकार ने कई बार मलेशिया से उसके प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।
यह भी पढ़ें: खतरे में आम जनता की जिंदगी! ईरान में दवाइयों का संकट, परमाणु कार्यक्रम की वजह से हालात बिगड़े
पाकिस्तान भी गया था नाइक
इससे पहले, जाकिर नाइक फरवरी 2025 में पाकिस्तान की यात्रा पर गया था, जहां उसे सरकारी संरक्षण मिला था। अब बांग्लादेश द्वारा दिया गया यह आमंत्रण भारत के खिलाफ एक राजनीतिक संकेत माना जा रहा है, क्योंकि जिस व्यक्ति को भारत आतंकवाद से जुड़ा मानता है, उसे पड़ोसी देश में मंच प्रदान किया जा रहा है।
Zakir naik india fugitive to visit bangladesh government concerns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














